1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate Today: मुनाफावसूली के चलते सोना 100 रुपए हुआ कमजोर, चांदी में भी आई गिरावट

Gold Rate Today: मुनाफावसूली के चलते सोना 100 रुपए हुआ कमजोर, चांदी में भी आई गिरावट

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 15, 2019 04:27 pm IST,  Updated : Jul 15, 2019 04:27 pm IST

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 1,415.80 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर था। वहीं चांदी बढ़त के साथ 15.41 डॉलर प्रति औंस पर थी।

Gold prices fall Rs 100 on profit-booking, subdued global trend- India TV Hindi
Gold prices fall Rs 100 on profit-booking, subdued global trend Image Source : GOLD PRICES FALL

नई दिल्ली। मुनाफावसूली और कमजोर वैश्विक रुख से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 100 रुपए टूटकर 35,470 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का विनिर्माताओं का उठान घटने से चांदी भी 25 रुपए के नुकसान से 39,175 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के जिंस अनुसंधान प्रमुख हरीश वी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव मुनाफावसूली तथा चीन के उम्मीद से बेहतर आर्थिक आंकड़ों की वजह से नीचे आया। हालांकि, चीन की वृद्धि को लेकर पूरी तस्वीर अभी कमजोर ही दिख रही है। दूसरी तिमाही में चीन की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर घटकर 27 साल के निचले स्तर पर आ गई है।  

इस बीच, वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 1,415.80 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर था। वहीं चांदी बढ़त के साथ 15.41 डॉलर प्रति औंस पर थी। 

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 100-100 रुपए के नुकसान के साथ क्रमश: 35,470 रुपए और 35,300 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। आठ ग्राम की गिन्नी का भाव 27,400 रुपए प्रति इकाई पर कायम रहा। 

शनिवार को सोना 170 रुपए की बढ़त के साथ 35,570 रुपए प्रति दस ग्राम पर और चांदी 175 रुपए के लाभ से 39,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर थी। सोमवार को चांदी हाजिर 25 रुपए के नुकसान से 39,175 रुपए प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक डिलिवरी 10 रुपए के लाभ से 38,400 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चांदी सिक्का लिवाल 81,000 रुपए और बिकवाल 82,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर कायम रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा