1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate Today: रुपए की मजबूती से सोना 74 रुपए टूटा, चांदी भी कमजोर

Gold Rate Today: रुपए की मजबूती से सोना 74 रुपए टूटा, चांदी भी कमजोर

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Sep 12, 2019 04:44 pm IST,  Updated : Sep 12, 2019 04:44 pm IST

डॉलर के मुकाबले रुपये के मजबूत होने से दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 74 रुपये टूटकर 38,775 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार चांदी में भी मामूली दस रुपए की गिरावट आई और यह 48,590 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। 

gold price- India TV Hindi
gold price

नयी दिल्ली। डॉलर के मुकाबले रुपये के मजबूत होने से दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 74 रुपये टूटकर 38,775 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार चांदी में भी मामूली दस रुपए की गिरावट आई और यह 48,590 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि दिल्ली में 24 कैरट (99.9 प्रतिशत शुद्धता) सोने का भाव 74 रुपए की गिरावट के साथ 38,775 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 36 पैसे की बढ़त के साथ 71.30 रुपये प्रति डॉलर पर चल रहा था।

पटेल ने कहा कि सोने के खरीदार त्योहारी और शाही ब्याज के सीजन की मांग से पहले इसकी कीमतों में कुछ ‘करेक्शन’ का इंतजार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, न्यूयॉर्क में सोना बढ़त के साथ 1,490 डॉलर प्रति औंस तथा चांदी भी लाभ के साथ 18.10 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी। दिल्ली में बुधवार को सोना 38,849 रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी 48,600 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा