1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: घरेलू मांग बढ़ने से सोना हुआ 30 रुपए महंगा, चांदी की कीमत में आई गिरावट

Gold rate today: घरेलू मांग बढ़ने से सोना हुआ 30 रुपए महंगा, चांदी की कीमत में आई गिरावट

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 02, 2019 04:49 pm IST,  Updated : Apr 02, 2019 04:49 pm IST

दिल्ली सर्राफा बाजार में, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 30 रुपए बढ़कर 32,850 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया, जबकि 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 50 रुपए चढ़कर 32,700 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।

gold- India TV Hindi
gold price today Image Source : GOLD

नई दिल्ली। कमजोर वैश्विक रुख के बावजूद आभूषण कारोबारियों की मांग आने से मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 30 रुपए चढ़कर 32,850 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, औद्योगिक इकाइयों एवं सिक्का निर्माताओं के उठाव कम करने से चांदी 180 रुपए लुढ़क कर 38,400 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। 

सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि विदेशी बाजार में कमजोर रुख के बावजूद स्थानीय आभूषण कारोबारियों की मांग आने से सोने के भाव में तेजी आई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, न्यूयॉर्क में सोना गिरकर 1,287.02 डॉलर प्रति औंस पर रहा, जबकि चांदी 15.06 डॉलर प्रति औंस पर रही। 

दिल्ली सर्राफा बाजार में, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 30 रुपए बढ़कर 32,850 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया, जबकि 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 50 रुपए चढ़कर 32,700 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,400 रुपए प्रति इकाई के पूर्वस्तर पर ही टिकी रही। 

वहीं दूसरी ओर, चांदी हाजिर 180 रुपए गिरकर 38,400 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई, जबकि साप्ताहिक डिलिवरी चांदी 37,448 रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही। चांदी सिक्का लिवाल और बिकवाल क्रमश: 80,000 रुपए और 81,000 रुपए प्रति सैकड़ा के पूर्वस्तर पर रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा