1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सोना 94 रुपए मजबूत, चांदी 88 रुपए टूटी

सोना 94 रुपए मजबूत, चांदी 88 रुपए टूटी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Nov 16, 2021 09:30 pm IST,  Updated : Nov 16, 2021 09:30 pm IST

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘मंगलवार को कॉमेक्स (न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज) में सोने की हाजिर कीमत 0.18 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,866 डॉलर प्रति औंस हो गयी जिससे यहां सोने की कीमतों में मजबूती रही।’’

सोना 94 रुपए मजबूत, चांदी 88 रुपए टूटी- India TV Hindi
सोना 94 रुपए मजबूत, चांदी 88 रुपए टूटी

नयी दिल्ली: विदेशी बाजारों से तेजी के संकेतों के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 94 रुपये की बढ़त के साथ 48,388 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 48,294 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, चांदी की कीमत भी 88 रुपये टूटकर 65,489 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 65,577 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,866 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी 25.09 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘मंगलवार को कॉमेक्स (न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज) में सोने की हाजिर कीमत 0.18 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,866 डॉलर प्रति औंस हो गयी जिससे यहां सोने की कीमतों में मजबूती रही।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा