1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate Today: सोने की कीमत मामूली 11 रुपए बढ़कर हुई 38,771 रुपए/10 ग्राम, चांदी भी हुई मजबूत

Gold Rate Today: सोने की कीमत मामूली 11 रुपए बढ़कर हुई 38,771 रुपए/10 ग्राम, चांदी भी हुई मजबूत

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Dec 17, 2019 04:07 pm IST,  Updated : Dec 17, 2019 04:07 pm IST

वैश्विक बाजार में, सोना बढ़कर 1,478.20 डॉलर प्रति औंस पर रहा, जबकि चांदी 17.02 डॉलर प्रति औंस रही।

Gold prices rise marginally; silver gains Rs 75- India TV Hindi
Gold prices rise marginally; silver gains Rs 75

नई दिल्‍ली। वैश्विक स्तर पर मजबूत रुख से मंगलवार को दिल्ली में सोना मामूली 11 रुपए बढ़कर 38,771 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक सोमवार को सोना 38,760 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपए में तेजी की वजह से सोने में मामूली सुधार देखा गया। दिल्ली में 24 कैरेट वाले सोने का हाजिर भाव मामूली 11 रुपए बढ़ा।

उन्होंने कहा कि दिन के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया करीब 9 पैसे बढ़कर चल रहा था। वहीं, चांदी भी 75 रुपए बढ़कर 45,610 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी दिन में चांदी 45,535 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

वैश्विक बाजार में, सोना बढ़कर 1,478.20 डॉलर प्रति औंस पर रहा, जबकि चांदी 17.02 डॉलर प्रति औंस रही।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा