1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate Today: सोने 50 रुपए की मजबूती के साथ पहुंचा 38,698 रुपए/10 ग्राम के स्‍तर पर, चांदी में आई तेजी

Gold Rate Today: सोने 50 रुपए की मजबूती के साथ पहुंचा 38,698 रुपए/10 ग्राम के स्‍तर पर, चांदी में आई तेजी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Dec 16, 2019 03:59 pm IST,  Updated : Dec 16, 2019 03:59 pm IST

अंतरराष्ट्रीय बाजार में, सोना बढ़त के साथ 1,475.7 डॉलर प्रति औंस रहा, जबकि चांदी तेजी के साथ 17 डॉलर प्रति औंस पर रही।

Gold prices up Rs 50, silver gains Rs 234- India TV Hindi
Gold prices up Rs 50, silver gains Rs 234

नई दिल्‍ली। रुपए में कमजोरी और मजबूत वैश्विक रुख से सोमवार को दिल्ली में सोना 50 रुपए बढ़कर 38,698 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक पिछले कारोबारी दिन में सोना 38,648 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपए में कमजोरी और वैश्विक स्तर पर ऊंची कीमतों से दिल्ली में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 50 रुपए बढ़ गया।

उन्होंने कहा कि दिन के कारोबार में रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले करीब 10 पैसे गिरकर चल रहा था। वहीं, चांदी भी 234 रुपए बढ़कर 45,460 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इससे पहले शनिवार को चांदी 45,226 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में, सोना बढ़त के साथ 1,475.7 डॉलर प्रति औंस रहा, जबकि चांदी तेजी के साथ 17 डॉलर प्रति औंस पर रही।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा