Monday, February 02, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. ज्वैलर्स की ओर से लौटी डिमांड के चलते सोने में आई तेजी, शुक्रवार को चांदी के दाम 50 रुपए बढ़े

ज्वैलर्स की ओर से लौटी डिमांड के चलते सोने में आई तेजी, शुक्रवार को चांदी के दाम 50 रुपए बढ़े

शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 90 रुपए प्रति दस ग्राम की तेजी के साथ 29190 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुए। चांदी के भाव 50 रुपए बढ़ गए।

Ankit Tyagi
Published : Jun 23, 2017 04:02 pm IST, Updated : Jun 23, 2017 04:08 pm IST
ज्वैलर्स की ओर से लौटी डिमांड के चलते सोने में आई तेजी, शुक्रवार को चांदी के दाम 50 रुपए बढ़े- India TV Paisa
ज्वैलर्स की ओर से लौटी डिमांड के चलते सोने में आई तेजी, शुक्रवार को चांदी के दाम 50 रुपए बढ़े

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई तेजी और स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की ओर से लौटी डिमांड के चलते घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें फिर से चढ़ गई है। शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 90 रुपए प्रति दस ग्राम की तेजी के साथ 29190 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुए। साथ ही, चांदी की कीमतों में भी लगातार दूसरे दिन तेजी दर्ज की गई है। चांदी की कीमतें 50 रुपए बढ़कर 39050 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुए। यह भी पढ़े: ऑटो-बैंकिंग और रियल्टी शेयरों की बिकवाली से टूटा घरेलू शेयर बाजार, सेंसेक्स 152 अंक गिरकर 31138 पर बंद

No

क्यों आई कीमतों में तेजी 

ट्रेडर्स का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डॉलर के कमजोर होने से इन्वेस्टर्स का रुझान सोने की ओर बढ़ा है। इसीलिए कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। साथ ही, घरेलू स्तर पर भी डिमांड में सुधार आया है। यह भी पढ़े: GST के बाद अल्‍टो, ग्रांड i10, क्विड और डिजायर जैसी कारें हो जाएंगी महंगी, SUV हो जाएंगी सस्‍ती

No

इंटरनेशनल मार्केट में चढ़ा सोना

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने का भाव 0.31 फीसदी की तेजी के साथ 1,253.90 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गए। वहीं, इस दौरान चांदी का भाव 1.03 फीसदी बढ़कर 16.69 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। यह भी पढ़े: Monsoon2017: जून में अब तक सामान्य से 4% अधिक हुई बारिश, 28 जून को दिल्ली में दस्तक देगा मानसून

No

सोना हुआ 90 रुपए महंगा

दिल्ली में सोना 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता के भाव 90 रुपए की तेजी के साथ क्रमश: 29,190 रुपए और 29,040 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुए। हालांकि, गिन्नी के भाव बिना बदलाव के 24,400 रुपए प्रति आठ ग्राम पर स्थिर रहे। यह भी पढ़े: अगर GST रिटर्न फाइलिंग में हुई गलती तो शुरुआती दिनों में जुर्माने पर मिलेगी छूट: अधिया

No

चांदी की कीमतों में 50 रुपए की तेजी

शुक्रवार को चांदी तैयार की कीमतों में 50 रुपए की तेजी दर्ज की गई। इसके भाव बढ़कर 39,050प्रति किलो ग्राम हो गए है। वहीं, चांदी साप्ताहिक डिलीवरी की कीमत 110 रुपए  की तेजी के साथ 38,465रुपए प्रति किलो पर बंद हुई। हालांकि, चांदी सिक्कों के भाव लिवाल 72,000 रुपए और बिकवाल 73,000 रुपए प्रति सैंकड़ा पर 1000 रुपए तेजी के साथ बंद हुए। यह भी पढ़े: ZTE ने 4GB RAM के साथ लॉन्च किया Small Fresh 5 स्मार्टफोन, जानिए कीमत और खासियत

No

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement