1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. वैश्विक संकेतों और कमजोर मांग के चलते सोने की कीमतों में आई गिरावट, चांदी भी फिसली

वैश्विक संकेतों और कमजोर मांग के चलते सोने की कीमतों में आई गिरावट, चांदी भी फिसली

 Written By: Manish Mishra
 Published : Nov 20, 2017 05:41 pm IST,  Updated : Nov 20, 2017 05:41 pm IST

वैश्विक बाजार से कमजोर संकेतों और स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की कमजोर मांग से सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के भाव में सोमवार को गिरावट देखने को मिली।

वैश्विक संकेतों और कमजोर मांग के चलते सोने की कीमतों में आई गिरावट, चांदी भी फिसली- India TV Hindi
वैश्विक संकेतों और कमजोर मांग के चलते सोने की कीमतों में आई गिरावट, चांदी भी फिसली

नई दिल्ली वैश्विक बाजार से कमजोर संकेतों और स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की कमजोर मांग से सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के भाव में सोमवार को गिरावट देखने को मिली। सोने का भाव 75 रुपए गिरकर 30,700 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। वहीं, औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की ओर से कमजोर उठाव के कारण चांदी 350 रुपए फिसलकर 40,800 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई।

कारोबारियों ने कहा कि डॉलर में मजबूती और निवेशकों को अमेरिका में करों में कटौती को लेकर इंतजार के कारण वैश्विक स्तर पर सोने की मांग कमजोर रही। इसके अलावा, स्थानीय आभूषण विक्रेताओं और निर्माताओं की ओर से मांग में कमी के कारण भी गिरावट रही।

वैश्विक स्तर पर, सिंगापुर में सोना 0.27 प्रतिशत गिरकर 1,289.90 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.93 प्रतिशत गिरकर 17.11 डॉलर प्रति औंस रही। राष्ट्रीय राजधानी में, 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 75-75 रुपए गिरकर क्रमश: 30,700 और 30,550 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। सप्ताहांत शनिवार को कीमती धातु के भाव 325 रुपए चढ़े थे।

हालांकि, गिन्नी 24,700 रुपए प्रति आठ ग्राम पर अपरिवर्तित रही। चांदी हाजिर कीमत 350 रुपए गिरकर 40,800 प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक डिलिवरी 250 रुपए गिरकर 39,900 प्रति किलोग्राम पर आ गई। हालांकि, चांदी सिक्का लिवाल 74,000 रुपए और बिकवाल 75,000 रुपए प्रति सैकड़ा के स्तर पर स्थिर रहा।

यह भी पढ़ें : पेटीएम मॉल पर कीजिए स्मार्टफोन की खरीदारी, फोन की कीमत का मात्र 5% देकर पाइए प्रोटेक्शन प्लान

यह भी पढ़ें : Personal Finance : ऐसे करें अपने पैसों का प्रबंधन, अपने आर्थिक लक्ष्‍यों को पाने में होगी आसानी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा