1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: सोना हुआ 100 रुपए महंगा, चांदी में आई 1075 रुपए की बड़ी गिरावट

Gold rate today: सोना हुआ 100 रुपए महंगा, चांदी में आई 1075 रुपए की बड़ी गिरावट

 Edited By: Abhishek Shrivastava
 Published : Feb 24, 2018 04:45 pm IST,  Updated : Feb 24, 2018 04:45 pm IST

वैश्विक संकेत नकारात्मक होने के बावजूद स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं की सतत लिवाली से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 100 रुपए चढ़कर 31,580 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।

gold rate today- India TV Hindi
gold rate today

नई दिल्‍ली। वैश्विक संकेत नकारात्मक होने के बावजूद स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं की सतत लिवाली से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 100 रुपए चढ़कर 31,580 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। वहीं दूसरी ओर औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का निर्माताओं की मांग घटने से चांदी 1,075 रुपए टूटकर 40,000 रुपए से नीचे 39,475 रुपए प्रति दस ग्राम रह गई। 

कारोबारियों ने कहा कि स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं की मांग बढ़ने से सोने में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.24 प्रतिशत के नुकसान से 1,328.20 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। चांदी भी 0.57 प्रतिशत टूटकर 16.50 डॉलर प्रति औंस रह गई। वहीं सिंगापुर में सोना 0.05 प्रतिशत के नुकसान से 1,753.45 सिंगापुर डॉलर और चांदी 21.81 सिंगापुर डॉलर पर स्थिर रही। 

राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 100-100 रुपए के लाभ के साथ क्रमश: 31,580 रुपए और 31,430 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। गिन्नी के भाव हालांकि 24,800 रुपए प्रति आठ ग्राम पर कायम रहे। 

दूसरी ओर चांदी हाजिर 1,075 रुपए टूटकर 39,475 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। साप्ताहिक आपूर्ति वाली चांदी का भाव 10 रुपए के नुकसान के साथ 38,500 रुपए प्रति किलोग्राम रह गया। चांदी सिक्का लिवाल 74,000 रुपए और बिकवाल 75,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर कायम रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा