1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate Today: 30,620 रुपए प्रति दस ग्राम हुआ सोने का भाव, चांदी भी हुई 39,680 रुपए प्रति किग्रा

Gold Rate Today: 30,620 रुपए प्रति दस ग्राम हुआ सोने का भाव, चांदी भी हुई 39,680 रुपए प्रति किग्रा

 Edited By: Abhishek Shrivastava
 Published : Jan 11, 2018 03:50 pm IST,  Updated : Jan 11, 2018 03:50 pm IST

विदेशों में सोने के प्रति रुख सकारात्‍मक होने के साथ ही साथ घरेलू हाजिर बाजार में स्‍थानीय ज्‍वेलर्स की ओर से खरीदारी चालू बने रहने की वजह से आज सोने में तेजी आई।

gold price today- India TV Hindi
gold price today

नई दिल्‍ली। विदेशों में सोने के प्रति रुख सकारात्‍मक होने के साथ ही साथ घरेलू हाजिर बाजार में स्‍थानीय ज्‍वेलर्स की ओर से खरीदारी चालू बने रहने की वजह से आज सोने में तेजी आई। सर्राफा बाजार में सोने का भाव 145 रुपए के सुधार के साथ 30,620 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया। चांदी भी आज 180 रुपए के सुधार के साथ 39,680 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। चांदी में इस तेजी का प्रमुख कारण औद्योगिक इकाइयों और सिक्‍का निर्माताओं की मांग में तेजी आना है।

सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि विदेशों में डॉलर के कमजोर होने की वजह से निवेशकों का रुझान सोने की ओर बढ़ गया है और निवेश के लिए वे सोने में जमकर निवेश कर रहे हैं। अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर सिंगापुर में सोना 0.06 प्रतिशत की तेजी के साथ 1317.10 डॉलर प्रति औंस हो गया। वहीं दूसरी ओर चांदी में 0.18 प्रतिशत की तेजी रही और वहां इसका भाव 16.97 डॉलर प्रति औंस रहा। इसके अलावा विवाह सीजन का दूसरा चरण शुरू होने से पहले स्‍थानीय ज्‍वेलर्स की खरीदारी बढ़ने से भी घरेलू बाजार में सोने की कीमतों को बल मिला।

राष्‍ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 145-145 रुपए की वृद्धि के साथ क्रमश: 30,620 रुपए और 30,470 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया। कल के कारोबार में सोने में 25 रुपए की गिरावट आई थी। हालांकि गिन्‍नी का भाव 24,700 रुपए प्रति आठ ग्राम पर स्थिर बना रहा।

चांदी हाजिर का भाव भी 180 रुपए सुधरकर 39,680 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया। वहीं साप्‍ताहिक आधार पर डिलीवरी का भाव भी आज 155 रुपए के सुधार के साथ 38,990 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया। चांदी सिक्‍कों को भाव भी आज 1000 रुपए की तेजी के साथ लिवाल 73,000 रुपए और बिकवाल 74,000 रुपए प्रति सैकड़ा रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा