1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate Today: सोना हुआ 30,475 रुपए प्रति दस ग्राम, चांदी में आई 400 रुपए प्रति किग्रा की गिरावट

Gold Rate Today: सोना हुआ 30,475 रुपए प्रति दस ग्राम, चांदी में आई 400 रुपए प्रति किग्रा की गिरावट

 Edited By: Abhishek Shrivastava
 Published : Jan 10, 2018 05:33 pm IST,  Updated : Jan 10, 2018 05:33 pm IST

विदेशी बाजारों में कमजोर रुख के बीच स्थानीय आभूषण निर्माताओं के मांग घटाने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव आज 25 रुपए गिरकर 30,475 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया।

today gold price- India TV Hindi
today gold price

नई दिल्ली। विदेशी बाजारों में कमजोर रुख के बीच स्थानीय आभूषण निर्माताओं के मांग घटाने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव आज 25 रुपए  गिरकर 30,475 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं के कम उठाव से चांदी भी 400 रुपए गिरकर 39,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।  

कारोबारियों ने कहा कि स्थानीय आभूषण निर्माताओं और खुदरा विक्रेताओं की सुस्त मांग तथा विदेशों में कमजोर रुख से कीमती धातुओं पर दबाव रहा है। वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.25 प्रतिशत कमजोर होकर 1,309.30 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जबकि चांदी 0.32 प्रतिशत गिरकर 16.88 डॉलर प्रति औंस रही। 

स्थानीय सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 25-25 रुपए गिरकर क्रमश: 30,475 रुपए और 30,325 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। पिछले दो कारोबारी सत्रों में सोना 50 रुपए चढ़ा था। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,700 रुपए प्रति इकाई पर स्थिर बनी रही।

वहीं, दूसरी ओर चांदी तैयार की कीमत 400 रुपए गिरकर 39,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर तथा चांदी साप्ताहिक डिलीवरी 265 रुपए गिरकर 38,835 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। चांदी सिक्का लिवाल और बिकवाल एक-एक हजार रुपए गिरकर क्रमश: 72 हजार रुपए और 73 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर आ गए।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा