1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: मांग बढ़ने से सोना 350 रुपए चढ़कर हुआ 32,250 रुपए/10 ग्राम, चांदी में भी आई तेजी

Gold rate today: मांग बढ़ने से सोना 350 रुपए चढ़कर हुआ 32,250 रुपए/10 ग्राम, चांदी में भी आई तेजी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Nov 15, 2018 03:55 pm IST,  Updated : Nov 15, 2018 03:55 pm IST

दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 350 रुपए की जोरदार तेजी के साथ 32,250 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया।

gold- India TV Hindi
gold Image Source : GOLD

नई दिल्‍ली। शादियों का सीजन शुरू होने से पहले स्थानीय ज्‍वेलर्स और रिटेलर्स की मांग बढ़ने और विदेशी बाजारों के मजबूत रुख से दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 350 रुपए की जोरदार तेजी के साथ 32,250 रुपए प्रति दस ग्राम के स्‍तर पर पहुंच गया। वहीं दूसरी ओर औद्योगिक इकाइयों का उठाव बढ़ने और सिक्‍का निर्माताओं की खरीदारी बढ़ने से चांदी भी 450 रुपए मजबूत होकर 37,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। 

सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि डॉलर 16 माह के उच्चस्तर से फिसलने के बीच मजबूत वैश्विक रुख से भी सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में बहुमूल्य धातुओं की मांग बढ़ी है। इसके अलावा स्थानीय जौहरियों की मांग बढ़ने से भी धारणा को बल मिला। 

दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 350-350 रुपए की बढ़त के साथ क्रमश: 32,250 रुपए और 32,100 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इससे पिछले दो सत्रों में सोना 250 रुपए टूटा था। आठ ग्राम की गिन्नी का भाव 24,800 रुपए प्रति इकाई पर कायम रहे। 

सोने की तरह चांदी हाजिर भी 450 रुपए की बढ़त के साथ 37,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। साप्ताहिक डिलिवरी के भाव 452 रुपए चढ़कर 36,671 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए। चांदी सिक्का लिवाल 73,000 रुपए और बिकवाल 74,000 रुपए प्रति सैकड़ा के स्तर पर कायम रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा