1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate Today: 75 रुपए की तेजी के साथ सोना हुआ 33,195 रुपए/10 ग्राम, चांदी में आई गिरावट

Gold Rate Today: 75 रुपए की तेजी के साथ सोना हुआ 33,195 रुपए/10 ग्राम, चांदी में आई गिरावट

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 03, 2019 06:15 pm IST,  Updated : Jun 03, 2019 06:15 pm IST

कारोबारियों के अनुसार सकारात्मक वैश्विक संकेतों और स्थानीय सर्राफा व्यवसायियों की लिवाली से बहुमूल्य धातुओं में मजबूती आई।

Gold rises Rs 75 to Rs 33,195 per 10 gram on local buying- India TV Hindi
Gold rises Rs 75 to Rs 33,195 per 10 gram on local buying Image Source : GOLD RISES RS 75 TO RS 33

नई दिल्ली। मजबूत वैश्विक रुख के बीच आभूषण कारोबारियों की ताजा लिवाली से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना सोमवार को 75 रुपए बढ़कर 33,195 प्रति 10 ग्राम हो गया। अखिल भारतीय सर्राफा संगठन के अनुसार, हालांकि औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं का उठाव कम होने से चांदी 80 रुपए की हानि के साथ 37,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। 

कारोबारियों के अनुसार सकारात्मक वैश्विक संकेतों और स्थानीय सर्राफा व्यवसायियों की लिवाली से बहुमूल्य धातुओं में मजबूती आई। व्यापार तनाव की बढ़ती चिंताओं के बीच निवेश के सुरक्षित विकल्प के बतौर सर्राफा मांग बढ़ने से सिंगापुर और न्यूयॉर्क में सोने में तेजी रही।

अमेरिका द्वारा मैक्सिको से होने वाले सभी आयात पर पांच प्रतिशत का शुल्क लगाने की घोषणा के बाद न्यूयॉर्क में सुरक्षित निवेश के विकल्प के बतौर सर्राफा मांग बढ़ गई और न्यूयॉर्क में सोने का भाव तेजी दर्शाता 1,314.50 डॉलर प्रति औंस हो गया। इस बीच चांदी का भाव तेजी दर्शाता 14.73 डॉलर प्रति ओंस हो गया। सिंगापुर में सोने का हाजिर भाव 0.5 प्रतिशत तेजी के साथ 1,802.51 डॉलर प्रति औंस बोला गया। 

दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 और 99.5 प्रतिशत की शुद्धता वाला सोना 75-75 रुपए बढ़कर क्रमश: 33,195 और 33,025 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। हालांकि, आठ ग्राम वजनी सोने की गिन्नी का भाव 26,700 रुपए प्रति इकाई पर स्थिर बना रहा। शनिवार को सोना 50 रुपए नुकसान के साथ 33,120 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया था। 

इस बीच सोमवार को चांदी हाजिर भाव 80 रुपए घटकर 37,500 प्रति किलोग्राम रह गया, जबकि चांदी साप्ताहिक डिलीवरी 87 रुपए की तेजी के साथ 36,464 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। दूसरी ओर चांदी सिक्का का भाव लिवाल 80,000 और बिकवाल 81,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा