1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: विदेशों में मजबूती के रुख से सोना हुआ और महंगा, चांदी में भी आया 170 रुपए का उछाल

Gold rate today: विदेशों में मजबूती के रुख से सोना हुआ और महंगा, चांदी में भी आया 170 रुपए का उछाल

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 05, 2019 05:31 pm IST,  Updated : Feb 05, 2019 05:31 pm IST

बाजार सूत्रों ने कहा कि स्थानीय मांग के स्थिर बने रहने तथा विदेशों में मजबूती के रुख से सोने की कीमत में मामूली तेजी आई।

gold- India TV Hindi
gold Image Source : GOLD

नई दिल्ली। सोने की कीमतों में तेजी का रुख कायम रहा। विदेशों में मजबूती के रुख के बीज दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 25 रुपए की हल्की तेजी के साथ 34,475 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का निर्माताओं का उठाव बढ़ाने की वजह से चांदी का मूल्य 170 रुपए बढ़कर 41,700 रुपए प्रति किलो हो गया। 

बाजार सूत्रों ने कहा कि स्थानीय मांग के स्थिर बने रहने तथा विदेशों में मजबूती के रुख से सोने की कीमत में मामूली तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना चढ़कर 1,315.33 डॉलर प्रति औंस और चांदी 15.88 डॉलर प्रति औंस के भाव पर चल रही थी। सोमवार को सोने में 340 रुपए की तेजी आई थी। 

राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत तथा 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 25-25 रुपए बढ़कर क्रमश: 34,475 रुपए तथा 34,325 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। हालांकि गिन्नी की कीमत 26,100 रुपए प्रति आठ ग्राम पर स्थिर बनी रही। 

चांदी तैयार का मूल्य 170 रुपए बढ़कर 41,700 रुपए प्रति किलो ग्राम तथा चांदी साप्ताहिक डिलीवरी का भाव 208 रुपए की तेजी के साथ 40,645 रुपए किलो हो गया। दूसरी तरफ चांदी सिक्का का भाव लिवाल 80,000 रुपए तथा बिकवाल 81,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा