1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. पंजाब-हरियाणा में हिंसा के बीच सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना 150 रुपए घटकर हुआ 29,700 रुपए /10 ग्राम

पंजाब-हरियाणा में हिंसा के बीच सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना 150 रुपए घटकर हुआ 29,700 रुपए /10 ग्राम

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Aug 25, 2017 05:26 pm IST,  Updated : Aug 25, 2017 05:26 pm IST

विदेशों में नरमी के रुख और स्‍थानीय ज्‍वैलर्स की कमजोर मांग की वजह से आज सोना 150 रुपए टूटकर 29,700 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया।

पंजाब-हरियाणा में हिंसा के बीच सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना 150 रुपए घटकर हुआ 29,700 रुपए /10 ग्राम- India TV Hindi
पंजाब-हरियाणा में हिंसा के बीच सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना 150 रुपए घटकर हुआ 29,700 रुपए /10 ग्राम

नई दिल्‍ली। विदेशों में नरमी के रुख और स्‍थानीय ज्‍वैलर्स की कमजोर मांग की वजह से आज सोना 150 रुपए टूटकर 29,700 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। हालांकि चांदी का भाव बिना किसी परिवर्तन के 40,200 रुपए प्रति किलो ग्राम पर स्थिर बना रहा।

कारोबारियों का कहना है कि विदेशों में नरमी के रुख के साथ ही घरेलू हाजिर बाजार में कमजोर मांग और पंजाब तथा हरियाणा में बाजार बंद होने की वजह से स्‍थानीय आभूषण निर्माताओं की खरीदारी कम रही, जिसकी वजह से सोने की कीमतों पर दबाव देखा गया।

वैश्विक स्‍तर पर कल के कारोबार में न्‍यूयॉर्क में सोना 0.35 प्रतिशत गिरकर 1,285.80 डॉलर प्रति औंस रह गया। राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोना 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता के भाव 150-150 रुपए की गिरावट के साथ क्रमश: 29,700 रुपए और 29,550  रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। हालांकि सीमित सौदों के बीच गिन्नी प्रति नग (आठ ग्राम) 24,500 रुपए पर अपरिवर्तित रही।

दूसरी ओर चांदी तैयार बिना किसी परिवर्तन के 40,200 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई, जबकि साप्ताहिक डिलीवरी 5 रुपए की तेजी के साथ 39,050 रुपए प्रति किग्रा हो गई। हालांकि चांदी सिक्का प्रति सैकड़ा लिवाल 73,000 और बिकवाल 74,000 रुपए पर स्थिरता का रुख लिए पूर्वस्तर पर ही बंद हुआ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा