1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate Today: मांग में कमी आने से सोना लुढ़का, चांदी में भी आई नरमी

Gold Rate Today: मांग में कमी आने से सोना लुढ़का, चांदी में भी आई नरमी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 28, 2019 04:55 pm IST,  Updated : Jun 28, 2019 04:55 pm IST

अमेरिका-चीन के बीच अहम व्यापार वार्ता से पूर्व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हाजिर बाजार में सोने का भाव 1,420 डॉलर के आसपास चल रहा था।

Gold, silver slide on easing demand- India TV Hindi
Gold, silver slide on easing demand Image Source : GOLD, SILVER SLIDE ON EAS

नई दिल्ली। अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता से पहले वैश्विक बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में तेजी के बावजूद स्थानीय आभूषण कारोबारियों की ओर से मांग में कमी के चलते शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 65 रुपए की गिरावट के साथ 34,285 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, औद्योगिक इकाइयों के उठाव में कमी से चांदी 150 रुपये टूटकर 38,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। 

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि अमेरिका-चीन के बीच अहम व्यापार वार्ता से पूर्व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हाजिर बाजार में सोने का भाव 1,420 डॉलर के आसपास चल रहा था। कमजोर डॉलर से भी सोने की कीमतों को मजबूती मिली। वैश्विक स्तर पर सोना न्यूयॉर्क में बढ़त के साथ 1,416.84 डॉलर प्रति औंस पर रहा, जबकि चांदी गिरकर 15.16 डॉलर प्रति औंस पर रही। 

दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने के भाव क्रमश: 65-65 रुपए की गिरावट के साथ 34,285 रुपए और 34,115 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,800 रुपए प्रति इकाई पर स्थिर रही। 

वहीं, चांदी हाजिर 150 रुपए की गिरावट के साथ 38,600 रुपए प्रति किलोग्राम पर, जबकि साप्ताहिक डिलिवरी वाली चांदी 13 रुपए गिरकर 37,591 रुपए प्रति किग्रा पर रही। चांदी सिक्का लिवाल और बिकवाल क्रमश: 80,000 और 81,000 रुपए प्रति सैकड़े पर स्थिर रहा। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा