1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate Today: सोना 160 रुपए टूटा, भाव घटकर रह गया 33,170 रुपए प्रति दस ग्राम

Gold Rate Today: सोना 160 रुपए टूटा, भाव घटकर रह गया 33,170 रुपए प्रति दस ग्राम

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 17, 2019 07:01 pm IST,  Updated : May 17, 2019 07:01 pm IST

बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशों में कमजोर रुख के बीच कारोबारी धारणा में मंदी रही, जबकि स्थानीय आभूषण कारोबारियों की सुस्त मांग के कारण भी सर्राफा कीमतें प्रभावित हुईं।

Gold slides by Rs 160 on muted demand, weak global trend- India TV Hindi
Gold slides by Rs 160 on muted demand, weak global trend Image Source : GOLD SLIDES

नई दिल्ली। कमजोर वैश्विक रुख के बीच आभूषण कारोबारियों की सुस्त मांग के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 160 रुपए की हानि के साथ 33,170 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। 

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं के उठाव कम होने से चांदी का भाव भी 625 रुपए के नुकसान के साथ 37,625 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। 

बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशों में कमजोर रुख के बीच कारोबारी धारणा में मंदी रही, जबकि स्थानीय आभूषण कारोबारियों की सुस्त मांग के कारण भी सर्राफा कीमतें प्रभावित हुईं। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने का भाव हानि दर्शाता हुआ 1,286.50 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी की कीमत गिरावट के साथ 14.58 डॉलर प्रति औंस रह गई।

दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 160-160 रुपए घटकर क्रमश: 33,170 रुपए और 33,000 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। हालांकि आठ ग्राम वाली गिन्नी का भाव 26,500 रुपए प्रति इकाई पर स्थिर बना रहा। 

इस बीच, चांदी हाजिर की कीमत 625 रुपए की हानि के साथ 37,625 रुपए प्रति किलोग्राम, जबकि साप्ताहिक डिलिवरी वाली चांदी का भाव 702 रुपए घटकर 36,822 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ। दूसरी ओर चांदी सिक्का लिवाल 80,000 और बिकवाल 81,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा