1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate Today: चुनाव परिणाम से पहले सोने की चमक पड़ी फीकी, भाव 50 रुपए टूटकर रह गया 32,670 रुपए/10 ग्राम

Gold Rate Today: चुनाव परिणाम से पहले सोने की चमक पड़ी फीकी, भाव 50 रुपए टूटकर रह गया 32,670 रुपए/10 ग्राम

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 21, 2019 05:22 pm IST,  Updated : May 21, 2019 05:22 pm IST

बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशों में कमजोरी तथा स्थानीय मांग के समर्थन के अभाव में सोने में गिरावट आई।

Gold slides on tepid demand, weak overseas trend- India TV Hindi
Gold slides on tepid demand, weak overseas trend Image Source : GOLD SLIDES

नई दिल्‍ली। कमजोर वैश्विक रुख के बीच स्थानीय आभूषण कारोबारियों की ओर से मांग का समर्थन घटने के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 50 रुपए की हानि के साथ 32,670 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक चांदी 37,350 रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही। 

बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशों में कमजोरी तथा स्थानीय मांग के समर्थन के अभाव में सोने में गिरावट आई। न्यूयॉर्क में सोने और चांदी दोनों में नरमी थी। सोना 1,276.10 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 14.49 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी। 

दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 50-50 रुपए घटकर क्रमश: 32,670 रुपए और 32,500 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव पर आ गया। हालांकि आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,500 रुपए प्रति इकाई पर स्थिर थी। शनिवार को सोना 300 रुपए गिरकर 32,870 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। 

इस बीच, चांदी हाजिर की कीमत 37,350 रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर बनी रही, जबकि साप्ताहिक डिलिवरी वाली चांदी का भाव 90 रुपए की तेजी के साथ 36,251 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ। दूसरी ओर चांदी सिक्का लिवाल 79,000 और बिकवाल 80,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर बना रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा