1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सोने में आज आई और गिरावट, 250 रुपए टूटकर भाव रह गया 30,450 रुपए प्रति दस ग्राम

सोने में आज आई और गिरावट, 250 रुपए टूटकर भाव रह गया 30,450 रुपए प्रति दस ग्राम

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Nov 21, 2017 04:30 pm IST,  Updated : Nov 21, 2017 04:30 pm IST

कमजोर वैश्विक रुख और घरेलू मांग में गिरावट आने की वजह से आज सर्राफा बाजार में सोना और 250 रुपए घटकर 30,450 रुपए प्रति दस ग्राम के स्‍तर पर आ गया। व

सोने में आज आई और गिरावट, 250 रुपए टूटकर भाव रह गया 30,450 रुपए प्रति दस ग्राम- India TV Hindi
सोने में आज आई और गिरावट, 250 रुपए टूटकर भाव रह गया 30,450 रुपए प्रति दस ग्राम

नई दिल्‍ली। कमजोर वैश्विक रुख और घरेलू मांग में गिरावट आने की वजह से आज सर्राफा बाजार में सोना और 250 रुपए घटकर 30,450 रुपए प्रति दस ग्राम के स्‍तर पर आ गया। वहीं दूसरी ओर औद्योगिक इकाइयों और सिक्‍का निर्माताओं की मांग घटने से चांदी भी 400 रुपए टूटकर 40,400 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई।

कारोबारियों का कहना है कि सोने की प्रति भावना कमजोर है, डॉलर के अन्‍य मुद्राओं की तुलना में मजबूत होने से सोने के प्रति निवेशकों का रुख कमजोर हो गया। वहीं घरेलू बाजार में स्‍थानीय ज्‍वेलर्स और रिटेलर्स की घटी मांग से हाजिर बाजार में कीमती धातुओं पर दबाव बना। अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर, न्‍यूयॉर्क में कल के कारोबार में सोना 1.35 प्रतिशत घटकर 1276 डॉलर प्रति औंस रह गया। वहीं चांदी 2.43 प्रतिशत टूटकर 16.86 डॉलर प्रति औंस रह गई। इस समय तेजी वाले शेयर बाजारों में फंड्स के स्‍थानांतरित होने से भी कीमतों पर दबाव बना हुआ है।

राष्‍ट्रीय राजधानी में, 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 250-250 रुपए घटकर क्रमश: 30,450 रुपए और 30,300 रुपए प्रति दस ग्राम रह गई। कल के कारोबार में सोने की कीमतों में 75 रुपए की गिरावट आई थी। हालांकि गिन्‍नी का भाव बिना किसी बदलाव के 24,700 रुपए प्रति आठ ग्राम ही बना रहा।

सोने की तरह ही चांदी हाजिर का भाव भी आज 400 रुपए टूटकर 40,400 रुपए प्रति किलोग्राम रह गया। वहीं साप्‍ताहिक आपूर्ति का भाव 505 रुपए घटकर 39,395 रुपए प्रति किलोग्राम रह गया। हालांकि, चांदी सिक्‍कों का भाव लिवाल 74,000 रुपए और बिकवाल 75,000 रुपए प्रति सैकड़ा अपर स्थिर बना रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा