1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate Today: सुस्त मांग के कारण सोना 40 रुपए घटकर हुआ 39,600 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद

Gold Rate Today: सुस्त मांग के कारण सोना 40 रुपए घटकर हुआ 39,600 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Sep 02, 2019 06:20 pm IST,  Updated : Sep 02, 2019 06:20 pm IST

बाजार सूत्रों ने कहा कि स्थानीय आभूषण कारोबारियों की कमजोर मांग के कारण सोने में गिरावट आई।

Gold slips Rs 40 to Rs 39,600 on muted demand- India TV Hindi
Gold slips Rs 40 to Rs 39,600 on muted demand Image Source : GOLD SLIPS RS 40 TO RS 39

नई दिल्ली। स्थानीय आभूषण कारोबारियों की कमजोर मांग के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 40 रुपए की गिरावट के साथ 39,600 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक हालांकि चांदी की कीमत 48,800 रुपए प्रति किलोग्राम के पिछले बंद के स्तर पर ही बनी रही।

बाजार सूत्रों ने कहा कि स्थानीय आभूषण कारोबारियों की कमजोर मांग के कारण सोने में गिरावट आई। उन्होंने कहा कि हालांकि वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख होने से सोने की गिरावट पर कुछ अंकुश लगा। न्यूयॉर्क में सोने का भाव मामूली तेजी के साथ 1,523.70 डॉलर प्रति औंस हो गया। दूसरी ओर चांदी मामूली हानि के साथ 18.41 डॉलर प्रति औंस रह गई।  

दिल्ली सर्राफा बाजार में, 99.9 प्रतिशत तथा 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 40-40 रुपए की हानि के साथ क्रमश: 39,600 रुपए और 39,430 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ। इसी प्रकार, आठ ग्राम वाली गिन्नी का भाव भी 1,000 रुपए घटकर 29,100 रुपए रह गया।

चांदी हाजिर भी 48,800 रुपए प्रति किलोग्राम पर अपरिवर्तित रहा, जबकि चांदी साप्ताहिक डिलिवरी की कीमत भी 46,742 रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर बनी रही। चांदी सिक्कों की कीमत भी लिवाल 1,00,000 और बिकवाल 1,01,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर अपरिवर्तित रुख के साथ बंद हुआ। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा