1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. ग्‍लोबल के साथ ही लोकल डिमांड बढ़ने से सोने में आई तेजी, 29050 रुपए/10 ग्राम हुआ भाव

ग्‍लोबल के साथ ही लोकल डिमांड बढ़ने से सोने में आई तेजी, 29050 रुपए/10 ग्राम हुआ भाव

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Jul 15, 2017 04:38 pm IST,  Updated : Jul 15, 2017 04:38 pm IST

स्‍थानीय ज्‍वैलर्स की ओर से मांग बढ़ने की वजह से आज सोना 190 रुपए उछलकर 29050 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया।

ग्‍लोबल के साथ ही लोकल डिमांड बढ़ने से सोने में आई तेजी, 29050 रुपए/10 ग्राम हुआ भाव- India TV Hindi
ग्‍लोबल के साथ ही लोकल डिमांड बढ़ने से सोने में आई तेजी, 29050 रुपए/10 ग्राम हुआ भाव

नई दिल्‍ली। वैश्विक बाजारों में सकारात्‍मक रुख और स्‍थानीय ज्‍वैलर्स की ओर से मांग बढ़ने की वजह से आज सोना 190 रुपए उछलकर 29050 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया। इं‍डस्ट्रियल यूनिट्स और सिक्‍का निर्माताओं की खरीद बढ़ने से चांदी भी मजबूत होकर 38,000 रुपए के स्‍तर पर पहुंच गई।

सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि विदेशों में सकारात्‍मक रुख और घरेलू हाजिर बाजार में स्‍थानीय ज्‍वैलर्स की खरीद बढ़ने से सोने की कीमतों में यह तेजी आई है। अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर, कल न्‍यूयॉर्क में सोना 0.91 प्रतिशत बढ़कर 1228.40 डॉलर प्रति औंस हो गया। चांदी भी 1.82 प्रतिशत मजबूत होकर 15.96 डॉलर प्रति औंस रही।

राष्‍ट्रीय राजधानी में सोना 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 190-190 रुपए की तेजी के साथ क्रमश: 29,050 रुपए और 28,900 रुपए प्रति दस ग्राम हो गई। कल सोने की कीमतों में 190 रपए की गिरावट आई थी। हालांकि, गिन्‍नी का भाव 24,400 रुपए प्रति आठ ग्राम पर स्थिर बना रहा।

सोने की तरह ही आज चांदी तैयार का भाव भी 600 रुपए उछलकर 38,000 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया। साप्‍ताहिक आधार पर डिलीवरी का भाव 625 रुपए बढ़कर 37,000 रुपए प्रति किलोग्राम रहा। चांदी सिक्‍कों का भाव भी 1000 रुपए उछलकर 70,000 रुपए खरीद और 71,000 रुपए बिकवाल प्रति सैकड़ा रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा