1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. आज सोने का भाव 30,280 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा लगभग स्थिर, चांदी में आई 100 रुपए की गिरावट

आज सोने का भाव 30,280 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा लगभग स्थिर, चांदी में आई 100 रुपए की गिरावट

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Nov 02, 2017 05:27 pm IST,  Updated : Nov 02, 2017 05:27 pm IST

विदेशों में मजबूती के रुख के कारण स्थानीय आभूषण निर्माताओं की ताजा लिवाली से दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोने का भाव 30,280 रुपए प्रति दस ग्राम पर स्थिर

आज सोने का भाव 30,280 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा लगभग स्थिर, चांदी में आई 100 रुपए की गिरावट- India TV Hindi
आज सोने का भाव 30,280 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा लगभग स्थिर, चांदी में आई 100 रुपए की गिरावट

नई दिल्‍ली। विदेशों में मजबूती के रुख के कारण स्थानीय आभूषण निर्माताओं की ताजा लिवाली से दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोने का भाव 30,280 रुपए प्रति दस ग्राम पर स्थिर रहा। हालांकि औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं के कमजोर उठाव से चांदी की कीमत 100 रुपए की गिरावट के साथ 39,900 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों को अपरिवर्तित रखने तथा निवशकों का केंद्रीय बैंक के अगले अध्यक्ष की घोषणा के इंतजार के बीच विदेशों में मजबूती का रुख कायम हो गया। वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.17 प्रतिशत की मजबूती के साथ 1,276.50 डॉलर प्रति औंस हो गया। घरेलू बाजार में शादी विवाह के मौसम की मांग को पूरा करने के लिए स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की लिवाली बढ़ने से बाजार में तेजी के रुख को समर्थन मिला।

राष्ट्रीय राजधानी में सोना 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता का भाव पांच-पांच रुपए की तेजी के साथ क्रमश: 30,280 रुपए और 30,130 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। कल सोने में 105 रुपए की गिरावट आई थी। हालांकि, छिटपुट सौदों में गिन्नी का भाव 24,700 रुपए प्रति आठ ग्राम पर स्थिर रहा।

दूसरी ओर चांदी तैयार का भाव 100 रुपए घटकर 39,900 रुपए प्रति किलोग्राम रह गया, जबकि सटोरिया लिवाली के कारण चांदी साप्ताहिक डिलीवरी की कीमत 535 रुपए की तेजी के साथ 39,705 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। हालांकि, चांदी सिक्का का भाव लिवाल 74,000 रुपए और बिकवाल 75,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर बना रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा