1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. 7 दिन में 155 रुपए महंगा हुआ सोना, चांदी की कीमतों में 400 रुपए की उछाल

7 दिन में 155 रुपए महंगा हुआ सोना, चांदी की कीमतों में 400 रुपए की उछाल

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Feb 19, 2017 11:12 am IST,  Updated : Feb 19, 2017 11:12 am IST

सर्राफा बाजार में सोना 29,880 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं सिक्का बनाने वालों और इंडस्ट्रीयल मांग के कारण चांदी में 400 रुपए की बढ़त देखने को मिली।

Weekly Wrap Up: 7 दिन में 155 रुपए महंगा हुआ सोना, चांदी की कीमतों में 400 रुपए की उछाल- India TV Hindi
Weekly Wrap Up: 7 दिन में 155 रुपए महंगा हुआ सोना, चांदी की कीमतों में 400 रुपए की उछाल

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में बीते हफ्ते के दौरान सोने की कीमतों में 155 रुपए की उछाल दर्ज की गई। चालू वेडिंग सीजन को देखते हुए ज्वैलर्स और रिटेलर्स की ओर सो सोने की मांग बढ़ी है। इसके कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 29,880 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं सिक्का बनाने वालों और इंडस्ट्रीयल मांग के कारण चांदी में 400 रुपए की बढ़त देखने को मिली। शनिवार को चांदी 43,450 रुपए प्रति किलो के स्तर पर कारोबार करती नजर आई।

सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि मजबूत विदेशी रूख और शादी की डिमांड को पूरा करने के लिए ज्वैलर्स और रिटेलर्स लगातार खरीदारी कर रहे हैं। इसकी वजह से सोने में तेजी देखने को मिल रही है।

सोने की कीमतों में तेजी जारी

  • न्यूयॉर्क में सोना सप्ताहांत में तेजी दर्शाता 1,234.60 डॉलर पर बंद हुआ।
  • चांदी तेजी के साथ 17.95 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई।
  • दिल्ली में 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत की 29,950 रुपए और 29,800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर मजबूत शुरुआत हुई।
  • बाद में इसे मौजूदा स्तर पर प्रतिरोध का सामना करना पड़ा।
  • सोना 29,625 रुपए और 29,475 रुपए प्रति 10 ग्राम तक नीचे चला गया।
  • सप्ताहांत में ये कीमतें 155- 155 रुपए की तेजी प्रदर्शित करती क्रमश: 29,880 रुपए और 29,730 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई।
  • गिन्नी के भाव सीमित दायरे में घट बढ़ के बाद 24,500 रुपए प्रति आठ ग्राम के पूर्वस्तर पर बंद हुए।

तस्‍वीरों में देखिए सोने से जुड़े कुछ रोचक तथ्‍य

Gold New

1 (117)IndiaTV Paisa

2 (109)IndiaTV Paisa

3 (109)IndiaTV Paisa

4 (109)IndiaTV Paisa

5 (102)IndiaTV Paisa

6 (54)IndiaTV Paisa

7 (35)IndiaTV Paisa

43,500 रुपए प्रति किलो के बेहद करीब पहुंची चांदी

  • चांदी तैयार की कीमत सप्ताहांत में 400 रुपए की तेजी के साथ 43,450 रुपए प्रति किग्रा पर पहुंच गई।
  • चांदी साप्ताहिक डिलीवरी की कीमत 315 रुपए की तेजी के साथ 42,935 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुई।
  • चांदी सिक्कों के भाव लिवाल 73,000 रुपए और बिकवाल 74,000 रुपए प्रति सैंकड़ा पर स्थिरता का रख दर्शाते बंद हुए।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा