1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सरकार ने दक्षिण कोरिया से सोना, चांदी के आयात पर प्रतिबंध लगाया

सरकार ने दक्षिण कोरिया से सोना, चांदी के आयात पर प्रतिबंध लगाया

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Aug 26, 2017 10:02 am IST,  Updated : Aug 26, 2017 10:02 am IST

आयातकों को अब दक्षिण कोरिया से सोना और चांदी के आयात के लिये विदेश व्यापार महानिदेशालय से लाइसेंस प्राप्त करना होगा।

सरकार ने दक्षिण कोरिया से सोना, चांदी के आयात पर प्रतिबंध लगाया- India TV Hindi
सरकार ने दक्षिण कोरिया से सोना, चांदी के आयात पर प्रतिबंध लगाया

नई दिल्ली। सरकार ने दक्षिण कोरिया से सोना और चांदी के आयात पर आज प्रतिबंध लगा दिया। वहां से मूल्यवान धातु के आयात में वृद्धि पर लगाम लगाने के इरादे से यह कदम उठाया गया है। आयातकों को अब दक्षिण कोरिया से सोना और चांदी के आयात के लिये विदेश व्यापार महानिदेशालय से लाइसेंस प्राप्त करना होगा। दक्षिण कोरिया से मूल्यवान धातु के आयात में अचानक वृद्धि को देखते हुए ये प्रतिबंध लगाये गये हैं।

भारत का दक्षिण कोरिया के साथ जनवरी 2010 से मुक्त व्यापार समझाौता है। दक्षिण कोरिया से सोने का आयात इस साल एक जुलाई से तीन अगस्त के बीच बढ़कर 33.86 करोड़ डालर पर पहुंच गया। विा वर्ष 2016-17 में आयात 7.05 करोड़ डालर था। डीजीएफटी ने एक अधिसूचना में प्रतिबंध लगाये जाने के बारे में जानकारी दी है। भारत और दक्षिण कोरिया के बीच मुक्त व्यापार समझाौते के तहत सोने पर मूल सीमा शुल्क को समाप्त कर दिया गया।

पुन: सोने पर 12.5 प्रतिशत प्रतिपूरक शुल्क अब माल एवं सेवा कर जीएसटी में समाहित हो गया है। इसके अनुसार आयात पर अब केवल तीन प्रतिशत एकीकृत जीएसटी लग रहा है। हालांकि, ऐसे देश जिनके साथ भारत का मुक्त व्यापार समझाौता नहीं है सोने के आयात पर 10 प्रतिशत सीमा शुल्क लगता है। चीन के बाद भारत दुनिया में सोने का दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता देश है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा