1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. क्‍या आपने भी खरीदे हैं इन कंपनियों के शेयर, तो एक बार जरूर डाल लें रिटर्न पर नजर

क्‍या आपने भी खरीदे हैं इन कंपनियों के शेयर, तो एक बार जरूर डाल लें रिटर्न पर नजर

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 20, 2020 03:27 pm IST,  Updated : Oct 20, 2020 03:27 pm IST

एक ओर मुकेश अंबानी की कंपनी आरआईएल के निवेशकों की चांदी हो रही है, तो वहीं दूसरी ओर अनिल अंबानी की कंपनी में पैसा लगाने वाले कंगाल हो गए हैं।

Have you also bought shares of these companies, then put an eye on returns- India TV Hindi
Have you also bought shares of these companies, then put an eye on returns Image Source : BSE

नई दिल्‍ली। कम समय में अधिक कमाई के लिए अधिकांश लोग शेयर बाजार में निवेश करते हैं। शेयर बाजार में कभी फायदा होता है तो कभी नुकसान। लेकिन यदि रणनीति और संयम के साथ निवेश किया जाए तो बेहतर रिटर्न भी कमाया जा सकता है। पिछले कुछ सालों में भारत की कुछ कंपनियों की हालत इतनी खराब हो गई है, कि इनके शेयरों को खरीदने वाले निवेशक अब लगभग कंगाल हो चुके हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ कंपनियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके शेयर का भाव अपने सर्वकालिक ऊंचाई से 99 प्रतिशत से ज्‍यादा नीचे गिर चुका है। इन कंपनियों में सबसे ज्‍यादा कंपनियां रिलायंस एडीएजी समूह की हैं।

अनिल अंबानी की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस कम्‍युनिकेशंस ने अपना परिचालन बंद कर दिया है लेकिन इसके शेयर अभी भी बाजार में लिस्‍टेड हैं, जिनका भाव अपने सर्वकालिक ऊंचाई से इस समय 99.8 प्रतिशत नीचे आ चुका है। अक्‍टूबर, 2010 को आरकॉम के शेयर का भाव 844.70 रुपए था और अब इसका भाव 1.40 रुपए है। इसी तरह रिलायंस कैपिटल के शेयर का वर्तमान भाव 7.3 रुपए है, जो जनवरी, 2008 में 2457.155 रुपए पर कारोबार कर रहा था। अब इसमें 99 प्रतिशत से अधिक गिरावट आ चुकी है।

अनिल अंबानी की एक और कंपनी रिलायंस पावर का शेयर वर्तमान में 2.55 रुपए पर कारोबार कर रहा है। फरवरी 2008 में इसका भाव 331.25 रुपए हुआ करता था। तब से लेकर अबतक इसमें 99.2 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है। रिलायंस इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर के शेयर भाव में भी 99.2 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है। जनवरी 2008 में इसका भाव 2641 रुपए था और अब वर्तमान में इसका भाव 20.95 रुपए है। एक ओर मुकेश अंबानी की कंपनी आरआईएल के निवेशकों की चांदी हो रही है, तो वहीं दूसरी ओर अनिल अंबानी की कंपनी में पैसा लगाने वाले कंगाल हो गए हैं।

आइए डालते हैं एक नजर पैसा डुबोने वाली कंपनियों पर

नाम ऑल टाइम हाई से ग‍ि‍रावट लास्‍ट ट्रेडेड प्राइस ऐतिहासिक भाव ऐतिहासिक भाव की तारीख
आरकॉम 99.8 1.4 844.7 10/1/2008
पुंजलॉयड 99.8 1.4 656 9/1/2008
रिलायंस कैपिटल 99.7 7.3 2457.155 15/1/2008
वीडियोकॉन इंडस्‍ट्रीज 99.6 2.65 751.89 1/1/2008
कॉक्‍स एंड क‍ि‍ंंग्‍स  99.6 1.3 323.61 16/9/2014
एबन ऑफशोर 99.6 23 5416 7/1/2008
सुजलॉन एनर्जी 99.3 2.9 412.88 9/1/2008
रिलायंस पावर 99.2 2.55 331.25 11/2/2008
रिलायंस इंफ्रा 99.2 20.95 2641 8/1/2008
जेएंडके बैंक 99.2 14.8 1799 23/4/2014
रोल्‍टा इंडिया 99.2 4.2 502.73 23/2/2000
जयप्रकाश एसोसिएट्स 99 3.42 340 4/1/2008
क्‍वालिटी ल‍ि 98.9 2.4 214.4 12/10/2011
मनपसंद बेवरेज 98.8 6.14 511.82 15/9/2017
एमएमटीसी लि‍ 98.8 16.3 1310 15/1/2010
रिलायंस नेवल  98.3 2 119.7 30/8/2010
डीएचएफएल 98 13.85 691.5 3/9/2018
पीसी ज्‍वेलर्स 97.8 13.4 600.65 16/1/2018

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा