1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. 2018 के आखिरी कारोबारी दिन नकारात्‍मक रहे शेयर बाजार, सेंसेक्‍स 8.39 अंक की गिरावट के साथ 36,068 पर हुआ बंद

2018 के आखिरी कारोबारी दिन नकारात्‍मक रहे शेयर बाजार, सेंसेक्‍स 8.39 अंक की गिरावट के साथ 36,068 पर हुआ बंद

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Dec 31, 2018 05:45 pm IST,  Updated : Dec 31, 2018 05:45 pm IST

लगातार तीन सत्र के कारोबार में बढ़त बनाए रखने के बाद वैश्विक संकेतों के चलते सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी दोनों मामूली गिरावट के साथ बंद हुए।

bse- India TV Hindi
bse Image Source : BSE

मुंबई। देश के शेयर बाजार 2018 के आखिरी दिन मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। लगातार तीन सत्र के कारोबार में बढ़त बनाए रखने के बाद वैश्विक संकेतों के चलते सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी दोनों मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। 

बीएसई का 30 कंपनियों के शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 8.39 अंक यानी 0.02 प्रतिशत गिरकर 36,068.33 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई निफ्टी 2.65 अंक 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 10,862.55 अंक पर बंद हुआ। 

विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में दिन में कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे चढ़कर 69.80 के स्तर तक पहुंच गया। ब्रेंट कच्चे तेल का भाव 1.84 प्रतिशत चढ़कर 54.19 डॉलर प्रति बैरल रहा। 

आरंभिक आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 119.60 करोड़ रुपए के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1,199.40 करोड़ रुपए के शेयरों की खरीद की। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा