1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. आम बजट के बाद बाजार में गिरावट के कारण निवेशकों को लगी 10 लाख करोड़ रुपए की चपत, मंगलवार को डूबे 2.7 लाख करोड़

आम बजट के बाद बाजार में गिरावट के कारण निवेशकों को लगी 10 लाख करोड़ रुपए की चपत, मंगलवार को डूबे 2.7 लाख करोड़

 Edited By: Manish Mishra
 Published : Feb 06, 2018 08:20 pm IST,  Updated : Feb 06, 2018 08:20 pm IST

शेयर बाजारों में पिछले छह दिनों से जारी गिरावट का असर निवेशकों की संपत्ति पर पड़ा है। इसके कारण निवेशकों की संपत्ति लगभग 10 लाख करोड़ रुपए कम हो चुकी है।

Share Market Crash- India TV Hindi
Share Market Crash

नई दिल्ली शेयर बाजारों में पिछले छह दिनों से जारी गिरावट का असर निवेशकों की संपत्ति पर पड़ा है। इसके कारण निवेशकों की संपत्ति लगभग 10 लाख करोड़ रुपए कम हो चुकी है। केवल मंगलवार की गिरावट से ही निवेशकों को 2.7 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। बंबई स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स मंगलवार को शुरूआती कारोबार में ही 1,275 अंक या 3.6 प्रतिशत टूटा गया लेकिन बाद में इसमें थोड़ा सुधार हुआ। अंत में यह कल की तुलना में 561.22 अंक या 1.61 प्रतिशत नीचे बंद हुआ।

सोमवार को सेंसेक्स 309.59 अंक टूटकर 34,757.16 पर बंद हुआ था। वहीं बजट के दूसरे दिन शुक्रवार को यह 839.91 अंक का गोता लगाया था। पिछले छह कारोबारी दिनों में सेंसेक्स 2,087.31 अंक नीचे आ चुका है। एक फरवरी को पेश बजट के बाद 30 शेयरों वाला सूचकांक 1,710.72 अंक नीचे आया।

निरंतर बिकवाली से बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 9,90,476.93 करोड़ रुपए कम होकर 1,45,22,830 करोड़ रुपए पहुंच गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा