1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. बाजार में 2 दिन की गिरावट से निवेशकों को लगी 5.31 लाख करोड़ रुपए की चपत

बाजार में 2 दिन की गिरावट से निवेशकों को लगी 5.31 लाख करोड़ रुपए की चपत

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Sep 20, 2021 09:39 pm IST,  Updated : Sep 20, 2021 09:39 pm IST

लगातार दो कारोबारी सत्रों में शेयर बाजार में गिरावट से निवेशकों की संपत्ति 5,31,261.2 करोड़ रुपये घट गयी। सेंसेक्स में शामिल शेयरों में टाटा स्टील 9.53 प्रतिशत की गिरावट के साथ सबसे ज्यादा नुकसान में रहा।

बाजार में 2 दिन की गिरावट से निवेशकों को लगी 5.31 लाख करोड़ रुपए की चपत- India TV Hindi
बाजार में 2 दिन की गिरावट से निवेशकों को लगी 5.31 लाख करोड़ रुपए की चपत Image Source : FILE

नयी दिल्ली: वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बीच शेयर बाजार में दो दिन की गिरावट से निवेशकों की संपत्ति 5,31,261.2 करोड़ रुपये घट गयी। बाजार में लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में गिरावट रही और तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स सोमवार को 524.96 अंक यानी 0.89 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ 58,490.93 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 626.2 अंक तक लुढ़क गया था। 

इससे पिछले कारोबारी सत्र शुक्रवार को सेंसेक्स 125.27 अंक यानी 0.21 प्रतिशत टूटकर 59,015.89 अंक पर बंद हुआ था। दो दिन की गिरावट के साथ बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 5,31,261.2 करोड़ रुपये घटकर 2,55,47,093.92 करोड़ रुपये पर आ गया।

लगातार दो कारोबारी सत्रों में शेयर बाजार में गिरावट से निवेशकों की संपत्ति 5,31,261.2 करोड़ रुपये घट गयी। सेंसेक्स में शामिल शेयरों में टाटा स्टील 9.53 प्रतिशत की गिरावट के साथ सबसे ज्यादा नुकसान में रहा। इसके बाद स्टेट बैंक, इंडसइंड बैंक और एचडीएफसी शामिल रहे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा