1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सेंसेक्स में भारी गिरावट से निवेशकों की 2.57 लाख करोड़ रुपये की पूंजी डूबी

सेंसेक्स में भारी गिरावट से निवेशकों की 2.57 लाख करोड़ रुपये की पूंजी डूबी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 06, 2021 07:58 pm IST,  Updated : Oct 06, 2021 07:58 pm IST

वैश्विक बाजारों में भारी बिकवाली के बीच बुधवार को सेंसेक्स 555 अंक टूट गया। इससे निवेशकों की 2,57,785.17 करोड़ रुपये की पूंजी डूब गई। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 555.15 अंक या 0.93 प्रतिशत के नुकसान से 59,189.73 अंक पर आ गया।

सेंसेक्स में भारी गिरावट से निवेशकों की 2.57 लाख करोड़ रुपये की पूंजी डूबी- India TV Hindi
सेंसेक्स में भारी गिरावट से निवेशकों की 2.57 लाख करोड़ रुपये की पूंजी डूबी Image Source : PTI

नई दिल्ली: वैश्विक बाजारों में भारी बिकवाली के बीच बुधवार को सेंसेक्स 555 अंक टूट गया। इससे निवेशकों की 2,57,785.17 करोड़ रुपये की पूंजी डूब गई। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 555.15 अंक या 0.93 प्रतिशत के नुकसान से 59,189.73 अंक पर आ गया। इससे पिछले दो कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स चढ़ा था। दिन में कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स 665.02 अंक के नुकसान से 59,079.86 अंक पर आ गया था। इससे बीएसई की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2,57,785.17 करोड़ रुपये घटकर 2,62,20,547.05 करोड़ रुपये रह गया। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के खुदरा शोध प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा, ‘‘भारतीय बाजार सकारात्मक रुख के साथ खुले लेकिन कमजोर वैश्विक रुख की वजह से बाद में ये नुकसान के साथ बंद हुए।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा