1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. गिरते बाजार में भी इन कंपनियों ने कमाए 55,000 करोड़, मार्केट कैप में हुआ जोरदार इजाफा

गिरते बाजार में भी इन कंपनियों ने कमाए 55,000 करोड़, मार्केट कैप में हुआ जोरदार इजाफा

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Aug 20, 2017 03:22 pm IST,  Updated : Aug 20, 2017 03:22 pm IST

सेंसेक्स की शीर्ष दस में से आठ कंपनियों के मार्केट कैप में बीते सप्ताह 54,968.17 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। सबसे अधिक लाभ में ITC और HUL रहीं।

गिरते बाजार में भी इन कंपनियों ने कमाए 55,000 करोड़, मार्केट कैप में हुआ जोरदार इजाफा- India TV Hindi
गिरते बाजार में भी इन कंपनियों ने कमाए 55,000 करोड़, मार्केट कैप में हुआ जोरदार इजाफा

मुंबई। शुक्रवार को खत्म हुए कारोबारी हफ्ते में शेयर बाजार में जहां ज्यादातर गिरावट रही वहीं कई कंपनियों ने इस गिरावट में भी जबरदस्त कमाई की। सेंसेक्स की शीर्ष दस में से आठ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 54,968.17 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। सबसे अधिक लाभ में आईटीसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर रहीं। हालांकि सप्ताह में इन्फोसिस और भारतीय स्टेट बैंक के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई। शेष आठ कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्वसिेज और एचडीएफसी बैंक के बाजार मूल्यांकन में वृद्धि हुई।

सप्ताह के दौरान आईटीसी का मार्केट कैप 12,559.75 करोड़ रुपये बढ़कर 3,43,120.21 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 10,140.52 करोड़ रुपये बढ़कर 2,59,670.81 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 9,381.74 करोड़ रुपये बढ़कर 5,12,304.52 करोड़ रुपये रहा। शीर्ष दस की सूची में स्थान बनाने वाली आईओसी का 7,042.02 करोड़ रुपये बढ़कर 2,07,250.02 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एचडीएफसी के मार्केट कैप में 6,579.77 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 2,76,439.84 करोड़ रुपये रहा। मारुति सुजुकी का मार्केट कैप 5,050.78 करोड़ रुपये बढ़कर 2,30,186.52 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

समीक्षाधीन सप्ताह में टीसीएस का मार्केट कैप 3,608.43 करोड़ रुपये बढ़कर 4,81,031.76 करोड़ रुपये और एचडीएफसी बैंक का 605.16 करोड़ रुपये बढ़कर 4,51,602.81 करोड़ रुपये रहा। इस रुख के उलट सप्ताह के दौरान इन्फोसिस का मार्केट कैप 14,847.69 करोड़ रुपये घटकर 2,12,033.02 करोड़ रुपये पर आ गया। विशाल सिक्का के मुख्य कार्यकारी पद से इस्तीफे के बाद इन्फोसिस के शेयर शुक्रवार को दस प्रतिशत तक टूट गए। सप्ताह के दौरान एसबीआई का मार्केट कैप 1,726.41 करोड़ रुपये के नुकसान से 2,40,532.08 करोड़ रुपये पर आ गया।

शीर्ष दस की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, एचडीएफसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एसबीआई, मारुति, इन्फोसिस और आईओसी का स्थान रहा। बीते सप्ताह बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 311.09 अंक या 0.99 प्रतिशत के लाभ में रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा