1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. हफ्तेभर में रिलायंस इंडस्ट्री ने कमाए 25000 करोड़ रुपए, सात शीर्ष कंपनियों का मार्केट कैप 54174 करोड़ बढ़ा

हफ्तेभर में रिलायंस इंडस्ट्री ने कमाए 25000 करोड़ रुपए, सात शीर्ष कंपनियों का मार्केट कैप 54174 करोड़ बढ़ा

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Nov 26, 2017 02:14 pm IST,  Updated : Nov 26, 2017 02:14 pm IST

शुक्रवार को खत्म कारोबारी हफ्त के दौरान रिलायंस इंडस्ट्री का बाजार पूंजीकरण 25,205.6 करोड़ रुपये बढ़कर 6,01,324.56 करोड़ रुपये हो गया

हफ्तेभर में रिलायंस इंडस्ट्री ने कमाए 25000 करोड़ रुपए, सात शीर्ष कंपनियों का मार्केट कैप 54174 करोड़ बढ़ा- India TV Hindi
हफ्तेभर में रिलायंस इंडस्ट्री ने कमाए 25000 करोड़ रुपए, सात शीर्ष कंपनियों का मार्केट कैप 54174 करोड़ बढ़ा

नई दिल्ली। बाजार पूंजीकरण के लिहाज से देश की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों का बाजार पूंजीकरण बीते सप्ताह कुल मिलाकर 54,174.2 करोड़ रुपये बढ़ा। इसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज को सबसे अधिक फायदा हुआ। शुक्रवार को समाप्त ​सप्ताह के दौरान टीसीएस, एसबीआई व एचयूएल के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्री का बाजार पूंजीकरण 25,205.6 करोड़ रुपये बढ़कर 6,01,324.56 करोड़ रुपये हो गया। वहीं इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 8,958.28 करोड़ रुपये बढ़कर 2,31,984.84 करोड़ रुपये, एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 6,193.59 करोड़ रुपये बढ़कर 4,78,691.34 करोड़ रुपये हो गया।

मारुति सुजुकी इंडिया का बाजार पूंजीकरण इस दौरान 4,440.57 करोड़ रुपये बढ़कर 2,56,396.49 करोड़ रुपये, ओएनजीसी का बाजार पूंजीकरण 4,363.3 करोड़ रुपये बढ़कर 2,32,153.22 करोड़ रुपये हो गया। आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 3,411.94 करोड़ रुपये बढ़कर 3,17,249.81 करोड़ रुपये व एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 1600.92 करोड़ रुपये बढ़कर 2,3,062.24 करोड़ रुपये हो गया।

वहीं दूसरी ओर एसबीआई का बाजार पूंजीकरण 4,445.5 करोड़ रुपये घटकर 2,86,799.99 करोड़ रुपये रह गया। टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 4,087 करोड़ रुपये घटकर 5,14,704.08 करोड़ रुपये तथा हिंदुस्तान यूनीलीवर लिमिटेड (एचयूएल) का बाजार पूंजीकरण 2,575.73 करोड़ रुपये घटकर 2,74,174.50 करोड़ रुपये रह गया। आलोच्य सप्ताह में बाजार पूंजीकरण के लिहाज से दस शीर्ष कंपनियों में आरआईएल पहले स्थान पर रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, एसबीआई, एचयूएल, एचडीएफसी, मारुति, ओएनजीसी व इन्फोसिस रही।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा