1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सेंसेक्‍स की टॉप 10 में से 8 कंपनियों का मार्केट कैप 66,626 करोड़ रुपए बढ़ा, TCS का बाजार पूंजीकरण 7.32 लाख करोड़ पहुंचा

सेंसेक्‍स की टॉप 10 में से 8 कंपनियों का मार्केट कैप 66,626 करोड़ रुपए बढ़ा, TCS का बाजार पूंजीकरण 7.32 लाख करोड़ पहुंचा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 08, 2018 04:59 pm IST,  Updated : Jul 08, 2018 04:59 pm IST

सेंसेक्स की शीर्ष दस में से आठ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 66,625.60 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) रही।

BSE Sensex- India TV Hindi
BSE Sensex Image Source : SENSEX

नई दिल्ली। सेंसेक्स की शीर्ष दस में से आठ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 66,625.60 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) रही। सप्ताह के दौरान जहां इंफोसिस और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई वहीं टीसीएस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, एचडीएफसी, मारुति सुजुकी इंडिया और कोटक महिंद्रा बैंक की बाजार हैसियत में इजाफा हुआ।

सप्ताह के दौरान टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 25,306.88 करोड़ रुपए बढ़कर 7,32,521.29 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। इसी तरह मारुति की बाजार हैसियत में 14,608.59 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ और यह 2,81,079.45 करोड़ रुपए पर पहुंच गई। हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 8,030.79 करोड़ रुपए बढ़कर 3,63,431.19 करोड़ रुपए हो गया।

समीक्षाधीन सप्ताह में आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 7,627.68 करोड़ रुपए की वृद्धि के साथ 3,32,322.95 करोड़ रुपए और कोटक महिंद्रा बैंक का 5,510.83 करोड़ रुपए बढ़कर 2,61,263.97 करोड़ रुपए हो गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 2,249.42 करोड़ रुपए की वृद्धि के साथ 6,18,749.36 करोड़ रुपए और एचडीएफसी का 1,728.92 करोड़ रुपए बढ़कर 3,22,542.15 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 1,562.49 करोड़ रुपए की वृद्धि के साथ 5,50,531.99 करोड़ रुपए रहा।

वहीं दूसरी सप्ताह के दौरान इंफोसिस का बाजार पूंजीकरण 4,859.69 करोड़ रुपए घटकर 2,80,551.12 करोड़ रुपए पर आ गया। एसबीआई को सप्ताह के दौरान 1,651.04 करोड़ रुपए का ऩुकसान हुआ और उसका बाजार पूंजीकरण 2,29,763.51 करोड़ रुपए रह गया।

सप्ताह के दौरान टीसीएस शीर्ष पर बनी रही। उसके बाद क्रमश: रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, एचडीएफसी, मारुति, इंफोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक और एसबीआई का स्थान रहा। बीते सप्ताह बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 234.38 अंक या 0.66 प्रतिशत बढ़कर 35,657.86 अंक पर पहुंच गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा