1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सेंसेक्‍स की टॉप 10 में से 7 कंपनियों का मार्केट कैप 32,298 करोड़ रुपए घटा, TCS को हुआ सबसे ज्‍यादा नुकसान

सेंसेक्‍स की टॉप 10 में से 7 कंपनियों का मार्केट कैप 32,298 करोड़ रुपए घटा, TCS को हुआ सबसे ज्‍यादा नुकसान

 Edited By: Manish Mishra
 Published : Jun 24, 2018 11:55 am IST,  Updated : Jun 24, 2018 11:55 am IST

सेंसेक्स की टॉप 10 में से सात कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) बीते सप्ताह 32,297.97 करोड़ रुपए घट गया। पिछले हफ्ते टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) को सर्वाधिक नुकसान उठाना पड़ा। इस दौरान एचडीएफसी बैंक, आईटीसी और एचडीएफसी को छोड़ शेष सात शीर्ष कंपनियों का बाजार पूंजीकरण कम हुआ।

Market Cap of Top 10 Companies- India TV Hindi
Market Cap of Top 10 Companies

नई दिल्ली सेंसेक्स की टॉप 10 में से सात कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) बीते सप्ताह 32,297.97 करोड़ रुपए घट गया। पिछले हफ्ते टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) को सर्वाधिक नुकसान उठाना पड़ा। इस दौरान एचडीएफसी बैंक, आईटीसी और एचडीएफसी को छोड़ शेष सात शीर्ष कंपनियों का बाजार पूंजीकरण कम हुआ। टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 11,351.73 करोड़ रुपए कम होकर 6,93,661.25 करोड़ रुपए पर आ गया।

इसी तरह इंफोसिस का बाजार पूंजीकरण 7,426.03 करोड़ रुपए गिरकर 2,72,240.52 करोड़ रुपए, कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार पूंजीकरण 3,850.21 करोड़ रुपए गिरकर 2,51,645.61 करोड़ रुपए, भारतीय स्टेट बैंक का बाजार पूंजीकरण 3,837.58 करोड़ रुपए गिरकर 2,43,864.35 करोड़ रुपए, हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 2,953.29 करोड़ रुपए गिरकर 3,47,975.71 करोड़ रुपए, मारुति सुजुकी का बाजार पूंजीकरण 1,897.06 करोड़ रुपए गिरकर 2,68,540.11 करोड़ रुपए और रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 982.07 करोड़ रुपए गिरकर 6,41,381 करोड़ रुपए पर आ गया।

हालांकि, एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 13,302.86 करोड़ रुपए बढ़कर 5,41,954.92 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। इसी तरह एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 11,898.58 करोड़ रुपए बढ़कर 3,19,654.55 करोड़ रुपए पर और आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 793.28 करोड़ रुपए बढ़कर 3,23,596.88 करोड़ रुपए पर पहुंच गया।

टीसीएस बाजार पूंजीकरण के लिहाज से सबसे बड़ी कंपनी बनी रही। इसके बाद क्रमश: रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, आईटीसी, एचडीएफसी, इंफोसिस, मारुति सुजुकी, कोटक महिंद्रा बैंक और भारतीय स्टेट बैंक का स्थान रहा। बीते सप्ताह बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 67.46 अंक या 0.19 प्रतिशत चढ़कर 35,689.60 अंक पर पहुंच गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा