1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सेंसेक्स की टॉप दस में से सात कंपनियों का मार्केट कैप 45,956 करोड़ रुपए बढ़ा, एसबीआई को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

सेंसेक्स की टॉप दस में से सात कंपनियों का मार्केट कैप 45,956 करोड़ रुपए बढ़ा, एसबीआई को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Apr 02, 2017 01:05 pm IST,  Updated : Apr 02, 2017 01:05 pm IST

सेंसेक्स की टॉप दस में से सात कंपनियों के मार्केट कैप में बीते सप्ताह 45,955.51 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ। सबसे अधिक फायदा एसबीआई को हुआ है।

सेंसेक्स की टॉप दस में से सात कंपनियों का मार्केट कैप 45,956 करोड़ रुपए बढ़ा, एसबीआई को हुआ सबसे ज्यादा फायदा- India TV Hindi
सेंसेक्स की टॉप दस में से सात कंपनियों का मार्केट कैप 45,956 करोड़ रुपए बढ़ा, एसबीआई को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

नई दिल्ली। सेंसेक्स की टॉप दस में से सात कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 45,955.51 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ। सबसे अधिक लाभ में भारतीय स्टेट बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज रहीं। शुक्रवार को समाप्त सप्ताह में आईटीसी, ओएनजीसी और इन्फोसिस को छोड़कर अन्य सात कंपनियों के मार्केट कैप में बढ़ोतरी हुई।

एसबीआई की बाजार हैसियत सप्ताह के दौरान 13,196.15 करोड़ रुपए बढ़कर 2,33,304.74 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 11,667.61 करोड़ रुपए बढ़कर 4,28,908.46 करोड़ रुपए और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन का बाजार पूंजीकरण 6,823.12 करोड़ रुपए की वृद्धि के साथ 1,87,802.12 करोड़ रुपए रहा।

एचडीएफसी के बाजार मूल्यांकन में इस दौरान 6,408.77 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ और यह 2,38,625.58 करोड़ रुपए रहा। वहीं एचडीएफसी बैंक का 4,823.42 करोड़ रुपए बढ़कर 3,69,595.97 करोड़ रुपए हो गया। समीक्षाधीन सप्ताह में हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 2,179.3 करोड़ रुपए बढ़कर 1,96,901.71 करोड़ रुपए हो गया। वहीं टीसीएस की बाजार हैसियत 857.14 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी के साथ 4,79,030.74 करोड़ रुपए हो गई।

इस रख के उलट ओएनजीसी का बाजार पूंजीकरण समीक्षाधीन सप्ताह में 8,919.1 करोड़ रुपए घटकर 2,37,479.02 करोड़ रुपए रह गया। इन्फोसिस को सप्ताह के दौरान 2,526.64 करोड़ रुपए का घाटा हुआ और उसका बाजार पूंजीकरण 2,34,472.11 करोड़ रुपए पर आ गया। आईटीसी का बाजार पूंजीकरण इस दौरान 521.69 करोड़ रुपए घटा और यह 3,40,673.36 करोड़ रुपए रह गया।

शीर्ष दस की सूची में टीसीएस पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, एचडीएफसी, ओएनजीसी, इन्फोसिस, एसबीआई, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईओसी का स्थान रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा