1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. कमजोर वैश्विक संकेतों से शेयर बाजारों में जारी चार दिन की तेजी थमी, सेंसेक्‍स 53 अंक गिरा

कमजोर वैश्विक संकेतों से शेयर बाजारों में जारी चार दिन की तेजी थमी, सेंसेक्‍स 53 अंक गिरा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 08, 2019 04:55 pm IST,  Updated : Mar 08, 2019 04:55 pm IST

सेक्स शामिल में कंपनियों में सबसे अधिक गिरावट टाटा मोटर्स के शेयर में देखी गई।

bse sensex- India TV Hindi
bse sensex Image Source : BSE SENSEX

मुंबई। कमजोर वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में लगातार चार दिन से जारी तेजी शुक्रवार को थम गई। सूचना प्रौद्योगिकी और धातु कंपनियों के शेयरों में मामूली गिरावट देखी गई और सेंसेक्स 54 अंक गिरकर बंद हुआ। 

बीएसई का 30 कंपनियों का शेयर सूचकांक सेंसेक्स 53.99 अंक यानी 0.15 प्रतिशत घटकर 36,671.43 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई निफ्टी भी 22.80 अंक यानी 0.21 प्रतिशत गिरकर 11,035.40 अंक रह गया। सप्ताह के दौरान सेंसेक्स में 607.62 अंक और निफ्टी में 171.9 अंक की बढ़त दर्ज की गई। 

सेंसेक्स शामिल में कंपनियों में सबसे अधिक गिरावट टाटा मोटर्स के शेयर में देखी गई। इसका शेयर 3.99 प्रतिशत गिर गया। इसके बाद एचसीएल, टाटा स्टील, वेदांता, इंफोसिस, ओएनजीसी, एशियन पेंट्स, मारुति और एलएंडटी का शेयर 2.53 प्रतिशत तक गिर गया। सबसे अधिक बढ़त 4.28 प्रतिशत एनटीपीसी के शेयर में दर्ज की गई। 

इसके अलावा बजाज ऑटो, बजाज फाइनेंस, सन फार्मा, आईटीसी, हीरो मोटो कॉर्प, टीसीएस, यस बैंक, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक और एसबीआई के शेयर 1.38 प्रतिशत तक के लाभ में रहे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा