1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. बीते हफ्ते शेयर बाजार में बढ़त दर्ज, 8 कंपनियों का मार्केट कैप 1.6 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

बीते हफ्ते शेयर बाजार में बढ़त दर्ज, 8 कंपनियों का मार्केट कैप 1.6 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 15, 2021 02:52 pm IST,  Updated : Aug 15, 2021 02:52 pm IST

बाजार मूल्य के हिसाब से देश की टॉप दस कंपनियों की सूची में केवल भारतीय स्टेट बैंक और बजाज फाइनेंस नुकसान में रहीं। वहीं बाजार मूल्य में बढ़त के हिसाब से सबसे आगे टीसीएस रही

बीते हफ्ते शेयर बाजार...- India TV Hindi
बीते हफ्ते शेयर बाजार में निवेशकों की कमाई Image Source : PTI

नई दिल्ली। देश के 10 सर्वाधिक मूल्यवान कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण में पिछले सप्ताह कुल 1,60,408.24 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई। शेयर बाजारों में तेजी के बीच बाजार पूंजीकरण (एम कैप) के लिहाज से सर्वाधिक लाभ में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और रिलायंस इंडस्ट्रीज रहीं। पिछले सप्ताह तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स में 1,159.57 अंक यानी 2.13 प्रतिशत का उछाल आया। इस तेजी के साथ मानक सूचकांक पहली बार 55 हजार के ऊपर 55,487.79 अंक की रिकार्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। 

बाजार मूल्य के हिसाब से देश की टॉप दस कंपनियों की सूची में केवल भारतीय स्टेट बैंक और बजाज फाइनेंस नुकसान में रहीं। टाटा कसंल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का एमकैप पिछले सप्ताह में 56,133.1 करोड़ रुपये बढ़कर 12,80,574.59 करोड़ रुपये पहुंच गया। कंपनी एमकैप के हिसाब से सर्वाधिक लाभ में रही। रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत 35,310.7 करोड़ रुपये बढ़कर 13,59,652.06 करोड़ रुपये पहुंच गयी। इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 23,521.63 करोड़ रुपये बढ़कर 7,26,419.85 करोड़ रुपये और एचडीएफसी बैंक का एमकैप 17,370.86 करोड़ रुपये बढ़कर 8,43,703.53 करोड़ रुपये रहा। एचडीएफसी का बाजार मूल्यांकन 13,304.96 करोड़ रुपये बढ़कर 4,88,217.12 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर का एमकैप 7,671.41 करोड़ रुपये बढ़कर 5,64,782.42 करोड़ रुपये पहुंच गये। आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 5,321.09 करोड़ रुपये बढ़कर 4,88,352.01 करोड़ रुपये और कोटक महिंद्रा बैंक का एमकैप 1,774.49 करोड़ रुपये बढ़कर 3,54,482.60 करोड़ रुपये रहे। 

इसके विपरीत, बजाज फाइनेंस का एमकैप 4,288.54 करोड़ रुपये घटकर 3,71,340.29 करोड़ रुपये तथा भारतीय स्टेट बैंक का बाजार मूल्यांकन 3,837.58 करोड़ रुपये कम होकर 3,84,963.12 करोड़ रुपये पर आ गये। बाजार पूंजीकरण के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज शीर्ष पर रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस और कोटक महिंद्रा बैंक का स्थान रहा। 

 

यह भी पढ़ें: 100 लाख करोड़ की गतिशक्ति योजना का ऐलान, इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के साथ रोजगार बढ़ाने का लक्ष्य  

यह भी पढ़ें: Petrol Diesel Price: जारी हुई पेट्रोल और डीजल की कीमतें, जानिये क्या है राहत की खबर

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा