1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया मंगलवार को 1 पैसा मजबूत होकर 64.43 पर खुला

एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया मंगलवार को 1 पैसा मजबूत होकर 64.43 पर खुला

 Written By: Ankit Tyagi
 Published : Jun 13, 2017 09:06 am IST,  Updated : Jun 13, 2017 09:36 am IST

मंगलवार के कारोबारी सत्र में भारतीय रुपए की शुरुआत मामूली तेजी के साथ हुई है। एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 1 पैसा मजबूत होकर 64.27 पर खुला है।

एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया मंगलवार को 1 पैसा मजबूत होकर 64.43 पर खुला- India TV Hindi
एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया मंगलवार को 1 पैसा मजबूत होकर 64.43 पर खुला

नई दिल्ली। मंगलवार के कारोबारी सत्र में भारतीय रुपए की शुरुआत मामूली तेजी के साथ हुई है। एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 1 पैसा मजबूत होकर 64.27 पर खुला है। वहीं, सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 20 पैसे की कमजोरी के साथ 64.45 के स्तर पर बंद हुआ था। इससे पहले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भी रुपए में कमजोरी आई थी। शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे की गिरावट के साथ 64.25 के स्तर पर बंद हुआ था। यह भी पढ़े: इन कंपनियां का मुनाफा दोगुना होने से शेयर के भाव 300% बढ़े, आपके पास अब भी है मौका

3 हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुंचा

अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व के ब्याज दर में वृद्धि की आशंकाओं के बीच शेयर बाजार के रुख के अनुरूप ही रुपया सोमवार के सत्र में 20 पैसे की गिरावट के साथ एक सप्ताह के निम्न स्तर 64.44 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ।अप्रैल महीने के लिए औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) के आंकड़ों के जारी होने तथा मई महीने के लिए खुदरा मुद्रास्फीति के आंकड़े के पहले निवेशकों ने सतर्कता का रूख अख्तियार किये रखा। ये आंकड़े बाजार बंद होने के बाद जारी किये गये।यह भी पढ़े: निफ्टी 5 साल में छुएगा 30 हजार का स्तर, अब इन शेयरों में हैं कमाई का बड़ा मौका

अगर अमेरिका में बढ़ी ब्याज दरें तो अगली छमाही में गिर सकता है रुपया

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के जारी सर्वे के मुताबिक  अगर अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ती है तो अगली छमाही में भारतीय रुपए पर दबाव देखने को मिल सकता है। वहीं, ब्रोकरेज फर्म सिटी के मुताबिक जून में अगर ब्याज दरें बढ़ती है तो अमेरिकी डॉलर को इससे सहारा मिलेगा। लिहाजा इमर्जिंग मार्केट की करेंसी पर दबाव देखने को मिल सकता है।यह भी पढ़े: खत्म होगा सस्ती कॉल और सस्ते डेटा का दौर, टेलीकॉम कंपनियां कर रही है कीमतें बढ़ाने की तैयारी!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा