1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती, 21 पैसे बढ़कर 76.25 पर बंद

डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती, 21 पैसे बढ़कर 76.25 पर बंद

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 27, 2020 05:41 pm IST,  Updated : Apr 27, 2020 05:41 pm IST

कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया 76.05 के दिन के उच्चतम स्तर तक पहुंचा

Rupee Vs Dollar- India TV Hindi
Rupee Vs Dollar

नई दिल्ली। भारतीय रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 21 पैसे चढ़कर 76.25 के स्तर पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजारों में तेजी और विदेशी बाजारों में डॉलर के कमजोर होने से रुपये को मजबूती मिली। मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि बाजार को उम्मीद है कि कोरोना वायरस महामारी के चलते केंद्रीय बैंक कुछ और नए राहत उपायों की घोषणा करेगा, जिसके चलते बाजार में बढ़त देखने को मिली।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया बढ़त के साथ 76.14 पर खुला और दिन के कारोबार के दौरान 76.05 के उच्च स्तर पर पहुंच गया। हालांकि घरेलू मु्द्रा ने इसमें से कुछ बढ़त गंवा दी और अंत में प्रति डालर 76.25 के स्तर पर कारोबार बंद हुआ। इस तरह रुपये ने अपने पिछले बंद के मुकाबले 21 पैसे की वृद्धि दर्ज की। शुक्रवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 76.46 पर बंद हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा