1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 29 पैसे मजबूत होकर 75.66 पर बंद

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 29 पैसे मजबूत होकर 75.66 पर बंद

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 26, 2020 04:18 pm IST,  Updated : May 26, 2020 04:18 pm IST

मंगलवार के कारोबार में डॉलर इंडेक्स में 0.29 फीसदी की गिरावट

Rupee vs dollar- India TV Hindi
Rupee vs dollar Image Source : GOOGLE

नई दिल्ली। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया मंगलवार को 29 पैसे मजबूत होकर 75.66 पर बंद हुआ। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर होने और कोरोना वायरस की रोकथाम के लिये जारी ‘लॉकडाउन’ में ढील बढ़ने से वृद्धि को गति मिलने की उम्मीद से रुपये में तेजी आयी। अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में रुपया सुधार के साथ 75.69 पर खुला और कारोबार के दौरान मजबूत बना रहा। अंत में यह पिछले बंद भाव के मुकाबले 29 पैसे मजबूत होकर 75.66 पर बंद हुआ। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को 75.95 पर बंद हुआ था। सोमवार को ईद के अवसर पर करंसी मार्केट बंद था।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर होने और दुनिया भर में ‘लॉकडाउन’ में ढील बढ़ाये जाने से निवेशकों की धारणा मजबूत हुई और स्थानीय मुद्रा को मजबूती मिली। 6 प्रमुख विदेशी मुद्रा की बास्केट के मुकाबले डॉलर की स्थिति को दिखाने वाला डॉलर इंडेक्स 0.26 फीसदी की गिरावट के साथ 99.60 पर आ गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा