1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. रुपया अबतक के सबसे निचले स्तर पर हुआ बंद, डॉलर का भाव बढ़कर 71.58 रुपए

रुपया अबतक के सबसे निचले स्तर पर हुआ बंद, डॉलर का भाव बढ़कर 71.58 रुपए

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Sep 04, 2018 09:16 am IST,  Updated : Sep 04, 2018 05:10 pm IST

रुपया 37 पैसे की कमजोरी के साथ 71.58 प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ है जो इसका सबसे निचला स्तर है

Rupee falls to new low against Dollar on Tuesday- India TV Hindi
Rupee falls to new low against Dollar on Tuesday

नई दिल्ली। भारतीय करेंसी रुपए में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है और हर दिन डॉलर के मुकाबले यह नए निचले स्तर तक लुढ़क रहा है। मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपए ने एक बार फिर से गिरावट का नया रिकॉर्ड बनाया है। रुपया 37 पैसे की भारी गिरावट के साथ 71.58 प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ है। सोमवार को रुपया 71.21 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी और अमेरिकी करेंसी डॉलर में मजबूती की वजह से रुपए पर दबाव है, अमेरिकी कच्चे तेल का भाव 70 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड का भाव 78 डॉलर प्रति बैरल को पार कर गया है। डॉलर इंडेक्स में भी 3 दिन से लगातार बढ़त जारी है और यह 95 के स्तर के ऊपर बना हुआ है।

रुपए में आई इस गिरावट की वजह से मौजूदा हालात में फायदा कम और नुकसान ज्यादा होता दिख रहा है। पेट्रोल-डीजल तो महंगे हो ही रहे हैं साथ में तमाम आयातित सामान के महंगा होने की आशंका और भी ज्यादा बढ़ गई है। इसके अलावा विदेश में पढ़ाई करना या विदेश घूमना भी महंगा हो गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा