1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. डॉलर के मुकाबले रुपए में बढ़त, 13 पैसे सुधर कर 71.85 पर हुआ बंद

डॉलर के मुकाबले रुपए में बढ़त, 13 पैसे सुधर कर 71.85 पर हुआ बंद

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 25, 2020 08:36 pm IST,  Updated : Feb 25, 2020 08:36 pm IST

मंगलवार को रुपये में 3 दिन की गिरावट के बाद सुधार देखने को मिला है।

Dollar vs Rupee- India TV Hindi
Dollar vs Rupee

नई दिल्ली। विदेशी बाजारों में अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने तथा कच्चे तेल की घटती कीमतों के बीच रुपये में मंगलवार को सुधार देखने को मिला। कारोबार के अंत में रुपया 13 पैसे की बढ़त के साथ 71.85 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। बाजार के जानकारों ने कहा कि डॉलर के कमजोर होने और कच्चे तेल कीमतों में गिरावट आने से रुपये को सहारा मिला है।

हालांकि घरेलू शेयर बाजार में गिरावट और विदेशी निवेशकों के निवेश निकालने से रुपये की बढ़त पर असर देखने के मिला ।  रुपये में आज सुबह के कारोबार से ही मजबूती बनी हुई थी। अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में रुपया 71.84 प्रति डॉलर पर मजबूती के साथ खुला। प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार दिन के कारोबार के दौरान डॉलर 71.78- 71.90 के बीच रहा। उतार-चढ़ाव के साथ कारोबार के अंत में 13 पैसे सुधर कर प्रति डालर 71.85 रुपये पर बंद हुआ। इससे पहले तीन दिन रुपये में गिरावट थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा