1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सेंसेक्स 159 प्वाइंट घटकर बंद, मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली

सेंसेक्स 159 प्वाइंट घटकर बंद, मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Jul 02, 2018 04:08 pm IST,  Updated : Jul 02, 2018 04:08 pm IST

अंतरराष्ट्रीय शयेर बाजारों से मिले कमजोर संकेतों की वजह से सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में भी गिरावट देखने को मिली है, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी लाल निशान के साथ बंद हुए हैं, सेंसेक्स 159.07 प्वाइंट घटकर 35264.41 और निफ्टी 57 प्वाइंट घटकर 10657.30 पर बंद हुआ है। दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 35106.57 और निफ्टी ने 10604.65 का निचला स्तर छुआ है।

Sensex and Nifty down on first day of July- India TV Hindi
Sensex and Nifty down on first day of July

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय शयेर बाजारों से मिले कमजोर संकेतों की वजह से सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में भी गिरावट देखने को मिली है, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी लाल निशान के साथ बंद हुए हैं, सेंसेक्स 159.07 प्वाइंट घटकर 35264.41 और निफ्टी 57 प्वाइंट घटकर 10657.30 पर बंद हुआ है। दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 35106.57 और निफ्टी ने 10604.65 का निचला स्तर छुआ है।

शुरुआती कारोबार में आज ऑटो कंपनियों के शेयरों में कुछ खरीदारी देखी जा रही थी, जून में ऑटो कंपनियों की बिक्री में हुई बढ़ोतरी की वजह से इनके शेयरों में खरीदारी देखी जा रही थी, हालांकि बाद में ऑटो कंपनियों में भी बिकवाली आई और ज्यादातर कंपनियों के शेयर घटकर बंद हुए। बाजार में सबसे ज्यादा गिरावट मेटल, रियल्टी और मीडिया इंडेक्स में देखने को मिली है।

शेयरों की बात करें तो निफ्टी की 50 में से 34 और सेंसेक्स की 30 में से 19 कंपनियों के शेयरों मे गिरावट देखने को मिली है। निफ्टी पर सबसे ज्यादा घटने वाली कंपनियों में भारती एयरटेल, एनटीपीसी, हिंडाल्को, अडानी पोर्ट्स, इंडियाबुल हाउसिंग, ग्रासिम, हीरो मोटोकॉर्प और ओएनजीसी के शेयरों में देखी गई है। हालांकि गिरावट के बीच कई कंपनियां ऐसी भी रहीं जिनके शेयरों में बढ़त आई है, निफ्टी पर सबसे ज्यादा तेजी इंफोसिस, एशियन पेंट्स, टाइटन, यूपीएल और बजाज ऑटो के शेयरों में देखी गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा