1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शानदार रही घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत, सेंसेक्स 109 और निफ्टी 41 अंकों की तेजी के साथ हुए बंद

शानदार रही घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत, सेंसेक्स 109 और निफ्टी 41 अंकों की तेजी के साथ हुए बंद

 Written By: Manish Mishra
 Published : Oct 30, 2017 04:26 pm IST,  Updated : Oct 30, 2017 04:26 pm IST

प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 108.94 अंकों की मजबूती के साथ 33,266.16 पर और निफ्टी 40.60 अंकों की मजबूती के साथ 10,363.65 पर बंद हुए।

शानदार रही घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत, सेंसेक्स 109 और निफ्टी 41 अंकों की तेजी के साथ हुए बंद- India TV Hindi
शानदार रही घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत, सेंसेक्स 109 और निफ्टी 41 अंकों की तेजी के साथ हुए बंद

नई दिल्‍ली। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को मजबूती रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 108.94 अंकों की मजबूती के साथ 33,266.16 पर और निफ्टी 40.60 अंकों की मजबूती के साथ 10,363.65 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 102.88 अंकों की तेजी के साथ 33,260.10 पर खुला और 108.94 अंकों या 0.33 फीसदी की तेजी के साथ 33,266.16 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 33340.17 के ऊपरी और 33,206.93 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 185.74 अंकों की तेजी के साथ 16,565.32 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 216.09 अंकों की तेजी के साथ 17,519.75 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 30.8 अंकों की बढ़त के साथ सुबह 10,353.85 पर खुला और 40.60 अंकों या 0.39 फीसदी की मजबूती के साथ 10,363.65 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,384.50 के ऊपरी और 10,344.30 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में से 17 सेक्टरों में तेजी रही। कंज्‍यूमर ड्यूरेबल्‍स (2.39 फीसदी), रियल्टी (2.06 फीसदी), दूरसंचार (1.83 फीसदी), औद्योगिक (1.23 फीसदी) और तेल एवं गैस (1.10 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के दो शेयरों -एफएूसीजी(0.42 फीसदी) और धातु (0.17 फीसदी) में गिरावट रही।

यह भी पढ़ें :जियो का शानदार ऑफर, Google Pixel 2 के प्री ऑर्डर पर मिल रहा है 35000 रुपए का लाभ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा