1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. विधानसभा चुनावों में BJP की जीत के बावजूद शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 33800 के नीचे लुढ़का

विधानसभा चुनावों में BJP की जीत के बावजूद शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 33800 के नीचे लुढ़का

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Mar 05, 2018 09:51 am IST,  Updated : Mar 05, 2018 10:40 am IST

ऐसी उम्मीद जताई जा रही थी कि 3 राज्यो के विधानसभा चुनावों में केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी के अच्छे प्रदर्शन से बाजार को सहारा मिल सकता है लेकिन बाजार ने उम्मीद से विपरीत शुरुआत की है

Sensex and Nifty- India TV Hindi
Sensex and Nifty fall on Monday

नई दिल्ली। पिछले हफ्ते आए मजबूत GDP आंकड़े और पूर्वोत्तर के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत से शेयर बाजार में तेजी को उम्मीद जताई जा रही थी उसके विपरीत बाजार ने आज शुरुआत की है। शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स और निफ्टी में बिकवाली देखी जा रही है। सेंसेक्स ने शरुआती कारोबार में 33795.38 का निचला स्तर छुआ है और फिलहाल 246 प्वाइंट की गिरावट के साथ 33800 के नीचे बना हुआ है। निफ्टी की बात करें तो शुरुआती कारोबार में निप्टी ने भी 10367.95 का निचला स्तर छुआ है और फिलहाल 87.25 प्वाइंट की गिरावट के साथ 10371.10 पर ट्रेड हो रहा है।

बाजार में आज सबसे ज्यादा गिरावट मेटल, फार्मा और ऑटो इंडेक्स में देखी जा रही है। शेयरों की बात करें तो निफ्टी की 50 कंपनियों में से 45 में गिरावट है वहीं सेंसेक्स की 30 में से 25 कंपनियों में कमजोरी देखी जा रही है। निफ्टी पर सबसे ज्यादा गिरावट अरविंदो फार्मा, हिंडाल्को, यश बैंक, गेल, टाटा मोटर्स, इंफ्राटेल और टाटा स्टील के शेयरों में देखने को मिल रही है।

पिछले हफ्ते 3 राज्यों के विधानसभा चुनावों में केंद्र में सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन के प्रदर्शन से केंद्र की सरकार में भरोसा बढ़ने की संभावना है जिससे शेयर बाजार में उठाव की उम्मीद जताई जा रही थी, इसके अलावा दिसंबर तिमाही के मजबूत जीडीपी आंकड़ों से भी बाजार को सहारा मिलने की उम्मीद थी लेकिन उम्मीद से विपरीत आज शेयर बाजार में कमजोरी के साथ शुरुआत की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा