1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. कर्नाटक चुनाव नतीजों से पहले शेयर बाजार में हल्की बढ़त, मीडिया और तेल कंपनियों में खरीदारी

कर्नाटक चुनाव नतीजों से पहले शेयर बाजार में हल्की बढ़त, मीडिया और तेल कंपनियों में खरीदारी

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : May 14, 2018 09:40 am IST,  Updated : May 14, 2018 09:40 am IST

मंगलवार को आने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव नतीजों से पहले आज शेयर बाजार में बढ़त देखी जा रही है।फिलहाल सेंसेक्स 28.42 प्वाइंट की बढ़त के साथ 35564.21 और निफ्टी 8.15 प्वाइंट की बढ़त के साथ 10814.65 पर ट्रेड हो रहा है

Sensex and Nifty gains before Karnatka election results- India TV Hindi
Sensex and Nifty gains before Karnatka election results

नई दिल्ली। मंगलवार को आने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव नतीजों से पहले आज शेयर बाजार में बढ़त देखी जा रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी हरे निशान के साथ कारोबार कर रहे हैं। फिलहाल सेंसेक्स 28.42 प्वाइंट की बढ़त के साथ 35564.21 और निफ्टी 8.15 प्वाइंट की बढ़त के साथ 10814.65 पर ट्रेड हो रहा है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स ने 35589 और निफ्टी ने 10826 का ऊपरी स्तर छुआ है।

शेयर बाजार में आज सबसे ज्यादा मजबूती मीडिया शेयरों में देखी जा रही है। कर्नाटक चुनाव की वजह से ज्यादातर चैनलों की व्यूअरशिप बढ़ने की उम्मीद है जिस वजह से निवेशक मीडिया सेक्टर से जुड़ी कंपनियों के शेयर खरीद रहे हैं। इसके अलावा आज ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम भी बढ़ाए हैं जिस वजह से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के शेयरों में भी खरीदारी देखी जा रही है।

निफ्टी पर सबसे ज्यादा बढ़ने वाली कंपनियों में हिंदुस्तान पेट्रोलियम, भारत पेट्रोलियम और इंडियन ऑयल के शेयर हैं। इनके अलावा आज फार्मा कंपनियों के शेयरों में भी खरीदारी देखी जा रही है, डॉ रेड्डी, सन फार्मा और लुपिन के शेयरों में सबसे ज्यादा मजबूती है। रविवार को खबर आई थी कि ई-सिम को लेकर रिलायंस जियो ने भारती एयरटेल के खिलाफ शिकायत की है और इस वजह से आज निफ्टी पर भारती एयरटेल के शेयर में सबसे ज्यादा गिरावट है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा