Wednesday, February 18, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Share Market: घरेलू शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा

Share Market: घरेलू शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा

Written by: India TV Business Desk Published : Oct 07, 2019 10:56 am IST, Updated : Oct 07, 2019 11:08 am IST

विदेशी बाजार से मिले संकेतों से भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को आरंभिक कारोबार के दौरान तेजी का रुझान दिखा। सेंसेक्स 180 अंकों की तेजी के साथ 37,853.80 पर खुला और निफ्टी भी तेजी के साथ 21 अंकों से अधिक की बढ़त के साथ 11,196.20 पर खुला।

Sensex and Nifty- India TV Paisa

Sensex and Nifty

मुंबई। विदेशी बाजार से मिले संकेतों से भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को आरंभिक कारोबार के दौरान तेजी का रुझान दिखा। कमजोर वैश्विक रुख के बीच बैंकिंग शेयरों में तेजी से बीएसई का सेंसेक्स आज सोमवार को शुरुआती कारोबार में 200 अंक से ज्यादा चढ़ गया। हालांकि, बढ़त के साथ खुलने के बाद सेंसेक्स में शुरुआती दौर में 300 अंक से अधिक का उतार चढ़ाव देखा गया। 

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 202.38 अंक यानी 0.54 प्रतिशत बढ़कर 37,875.69 अंक पर पहुंच गया। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती दौर में 52.65 अंक यानी 0.47 प्रतिशत चढ़कर 11,227.40 अंक पर पहुंच गया। 

सेंसेक्स की कंपनियों में येस बैंक, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, वेदांता, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक में चार प्रतिशत तक की तेजी आई। वहीं दूसरी ओर, इडसइंड बैंक, सन फार्मा, हीरो मोटोकॉर्प, एलएंडटी, बजाज फाइनेंस, टीसीएस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स और एनटीपीसी के शेयरों में 2.15 प्रतिशत तक की गिरावट आई।

शेयर बाजार के पास मौजूद प्राथमिक आंकड़ों के अनुसार, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 682.93 करोड़ रुपए के शेयर बेचे जबकि घरेलू संस्थागत निवेशक 606.28 करोड़ रुपए के शेयरों के शुद्ध खरीदार रहे। अन्य एशियाई बाजार में, शंघाई, हांगकांग और तोक्यो में शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा जबकि सियोल में मामूली तेजी रही। 

शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट 

विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी के बीच रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी मुद्रा डॉलर के मुकाबले 21 पैसे गिरकर 71.09 रुपए प्रति डॉलर पर आ गया। मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि अन्य प्रमुख विदेशी मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मांग बढ़ने से रुपए पर दबाव देखने को मिला।

हालांकि, कच्चे तेल के दाम में नरमी से रुपए को थोड़ा समर्थन मिला और इसने घरेलू मुद्रा को संभालने का प्रयास किया। अंतर बैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया कमजोरी के साथ 71.00 रुपए प्रति डॉलर पर खुला और शुरुआती कारोबार में शुक्रवार के बंद के मुकाबले 21 पैसे गिरकर 71.09 रुपए प्रति डॉलर पर आ गया।

बता दें कि रुपया शुक्रवार को 70.88 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। वैश्विक तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.27 प्रतिशत नरम पड़कर 58.21 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था। प्राथमिक आंकड़ों के अनुसार , विदेशी निवेशकों ने शुक्रवार को पूंजी बाजार से शुद्ध रूप से 682.93 करोड़ रुपए की निकासी की।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement