1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सेंसेक्स 38000 के ऊपर बंद होने में कामयाब, बैंक शेयरों में जबरदस्त खरीदारी

सेंसेक्स 38000 के ऊपर बंद होने में कामयाब, बैंक शेयरों में जबरदस्त खरीदारी

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Aug 09, 2018 03:49 pm IST,  Updated : Aug 09, 2018 04:17 pm IST

सेंसेक्स 136.81 प्वाइंट की मजबूती के साथ 38024.37 के स्तर पर बंद हुआ, आज सेंसेक्स ने पहली बार 38000 का स्तर पार किया और इसके ऊपर बंद होने में कामयाब रहा

Sensex closes above 38000 on Thursday- India TV Hindi
Sensex closes above 38000 on Thursday

नई दिल्ली। गुरुवार को शेयर बाजार एक बार फिर से नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी और बैंक निफ्टी ने नई ऊंचाई को छुआ है। सेंसेक्स 136.81 प्वाइंट की मजबूती के साथ 38024.37 के स्तर पर बंद हुआ, आज सेंसेक्स ने पहली बार 38000 का स्तर पार किया और इसके ऊपर बंद होने में कामयाब रहा। दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 38076.23 की नई रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ है। निफ्टी की बात करें तो उसने 11495.20 की नई रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ और 20.70 प्वाइंट की बढ़त के साथ 11470.70 पर बंद हुआ।

बाजार में आज बैंक शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिली है, पीएसयू बैंक इंडेक्स 2.97 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ है। बैंक निफ्टी ने भी आज 28363.40 की नई रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ है। इसके अलावा रियल्टी और मेटल इंडेक्स में भी अच्छी तेजी देखने को मिली है। घटने वाली कंपनियों में फार्मा और ऑटो इंडेक्स के शेयर थे।

शेयरों की बात करें तो निफ्टी पर सबसे ज्यादा तेजी एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, हिंडाल्को, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, वेदांत, पावरग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील, एनटीपीसी, इंफोसिस, टाटा मोटर्स और कोल इंडिया में देखने को मिली है। घटने वाली कंपनियों में भारती एयरटेल, टाइटन और ओएनजीसी के शेयर आगे रहे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा