1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सेंसेक्स में 403 अंक की बढ़त, निफ्टी 16600 के ऊपर हुआ बंद

सेंसेक्स में 403 अंक की बढ़त, निफ्टी 16600 के ऊपर हुआ बंद

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 24, 2021 04:05 pm IST,  Updated : Aug 24, 2021 04:05 pm IST

मेटल सेक्टर में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली है। वही एफएमसीजी सेक्टर में दबाव देखने को मिला है। दिग्गज स्टॉक्स में एचडीएफसी बैंक 2.19 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.72 प्रतिशत बढ़कर बंद हुआ

शेयर बाजार में बढ़त...- India TV Hindi
शेयर बाजार में बढ़त जारी Image Source : PTI
नई दिल्ली। शेयर बाजार में आज लगातार दूसरे दिन बढ़त देखने को मिली है। मेटल सेक्टर में आई तेज खरीदारी और दिग्गज स्टॉक्स में तेजी की मदद से दोनों प्रमुख इंडेक्स में आधा प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली है। मंगलवार के कारोबार में सेंसेक्स 403 अंक की बढ़त के साथ 55959 के स्तर पर और निफ्टी 128 अंक की बढ़त के साथ 16625 के स्तर पर बंद हुआ है। कारोबार के दौरान मेटल सेक्टर में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली है। वही एफएमसीजी सेक्टर में दबाव देखने को मिला है। 
 
कैसा रहा आज का कारोबार
बाजार में आज सुबह के कारोबार में बढ़त देखने को मिली जो कारोबार के खत्म होने तक और मजबूत हो गयी। कारोबार के अंत में बाजार ने अपना दिन का उच्चतम स्तर दर्ज किया इस दौरान सेंसेक्स 56 हजार के स्तर के पार हो गया। आज प्रमुख इंडेक्स  दिन के उच्चतम स्तरों के करीब ही बंद हुए हैं। आज सेंसेक्स का दिन का उच्चतम स्तर 56,023.22 और निफ्टी का दिन का उच्चतम स्तर 16,647.10 रहा है। पिछले सत्र में सेंसेक्स 55,555.79 पर और निफ्टी 16,496.45 के स्तर पर बंद हुआ।
 
कैसा रहा स्टॉक्स का प्रदर्शन
निफ्टी में शामिल 50 स्टॉक्स में से 35 बढ़त के साथ बंद हुए हैं। इसमें से 10 स्टॉक में 2 प्रतिशत से ज्यादा और 6 स्टॉक में 3 प्रतिशत और एक स्टॉक में 7 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त दर्ज हुई है। सबसे ज्यादा बढ़ने वाले निफ्टी स्टॉक्स में बजाज फिनसर्व 7.78 प्रतिशत, हिंडाल्को 3.85 प्रतिशत और अडाणी पोर्ट्स 3.79 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ है। दूसरी तरफ सबसे ज्यादा गिरने वाले स्टॉक्स में नेस्ले इंडिया और ब्रिटानिया में 1.4-1.4 प्रतिशत, एशियन पेंट्स में 1.05 प्रतिशत और एचडीएफसी में 1.03 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई। गिरने वाले बाकी स्टॉक्स मे गिरावट 1 प्रतिशत से कम रही है। दिग्गज स्टॉक्स में एचडीएफसी बैंक 2.19 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.72 प्रतिशत और एचयूएल 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ है। वहीं टीसीएस में आज मुनाफावसूली देखने को मिली और स्टॉक 0.61 प्रतिशत गिरकर बंद हुआ है। इसके साथ ही इंफोसिस में करीब 1 प्रतिशत की गिरावट रही है।   
 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा