1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. बाजार में उतार चढ़ाव का रुख, सेंसेक्स ऊपरी स्तरों से 400 अंक से ज्यादा गिरकर बंद

बाजार में उतार चढ़ाव का रुख, सेंसेक्स ऊपरी स्तरों से 400 अंक से ज्यादा गिरकर बंद

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jun 17, 2020 03:54 pm IST,  Updated : Jun 17, 2020 03:54 pm IST

गिरावट के साथ निफ्टी 9900 के स्तर से नीचे बंद हुआ

stock market today- India TV Hindi
stock market today Image Source : GOOGLE

नई दिल्ली। चीन के साथ तनाव के बीच घरेलू शेयर बाजार में आज उतार-चढ़ाव का रुख देखने को मिला है। आज के कारोबार में सेंसेक्स 97 अंक की गिरावट के साथ 33508 के स्तर पर और निफ्टी 33 अंक की गिरावट के साथ 9881 के स्तर पर बंद हुआ है। आज रियल्टी सेक्टर इंडेक्स सबसे ज्यादा बढ़त के साथ बंद हुआ है।

चीन के साथ तनाव बढ़ने की आशंका से बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। हालांकि दिन भर बाजार में ऊतार-चढ़ाव देखने को मिला। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 329 अंक की बढ़त के साथ 33934 के दिन के उच्चतम स्तर पर पहुंचा लेकिन बाजार में एक बाऱ फिर गिरावट आई और सेंसेक्स अपने उच्चतम स्तर से 427 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ है।

निफ्टी पर सबसे ज्यादा बढ़त रियल्टी सेक्टर में देखने को मिली है। इंडेक्स 1.3 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ है। वहीं ऑटो सेक्टर इंडेक्स 0.77 फीसदी, आईटी सेक्टर इंडेक्स 0.19 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। दूसरी तरफ 0.9 फीसदी की गिरावट के साथ मेटल सेक्टर आज सबसे ज्यादा नुकसान उठाने वाला सेक्टर रहा है। सरकारी बैंकों के इंडेक्स में 0.6 फीसदी और एफएमसीजी सेक्टर में 0.5 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा