1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, निफ्टी 10,800 के पार

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, निफ्टी 10,800 के पार

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 17, 2020 10:53 am IST,  Updated : Jul 17, 2020 10:53 am IST

पिछले सत्र में बीएसई सेंसेक्स 419.87 अंक या 1.16 प्रतिशत बढ़कर 36,471.68 पर और निफ्टी 121.75 अंक या 1.15 प्रतिशत बढ़कर 10399.95 पर बंद हुआ था।

Sensex jumps over 200 pts in early trade; Nifty tops 10,800- India TV Hindi
Sensex jumps over 200 pts in early trade; Nifty tops 10,800 Image Source : GOOGLE

नई दिल्‍ली। प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 200 अंकों से अधिक की तेजी हुई। इस दौरान एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, एचयूएल, रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईसीआईसीआई बैंक में तेजी देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स 217.95 अंक या 0.60 प्रतिशत की तेजी के साथ 36,689.63 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह एनएसई निफ्टी 71.50 अंक या 0.67 प्रतिशत बढ़कर 10,811.45 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक चार प्रतिशत की तेजी टाटा स्टील में हुई। इसके अलावा ओएनजीसी, एचसीएल टेक, बजाज फाइनेंस, एचयूएल, एचडीएफसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईसीआईसीआई बैंक भी तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर इंफोसिस, टीसीएस, एमएंडएम और टेक महिंद्रा में गिरावट देखने को मिली।

पिछले सत्र में बीएसई सेंसेक्स 419.87 अंक या 1.16 प्रतिशत बढ़कर 36,471.68 पर और निफ्टी 121.75 अंक या 1.15 प्रतिशत बढ़कर 10399.95 पर बंद हुआ था। विदेशी संस्थागत निवेशक गुरुवार को पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता थे और शेयर बाजार के अनंतिम आंकड़ों के मुताबिक उन्होंने सकल आधार पर 1,091.08 करोड़ रुपए की इक्विटी बेची।

कारोबारियों के मुताबिक कुछ चुनिंदा शेयरों में सकारात्मक आय रिपोर्ट के कारण खरीद हुई, हालांकि कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण सतर्कता भी बरती जा रही है। इस बीच हांगकांक और सियोल के शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि शंघाई और टोक्यो लाल रंग में थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा